ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पर गहन नजर रख रहे जिला चुनाव अधिकारी

 

Barabanki News... बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भाजपा ने मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह ने मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया का सोमवार को जायजा लिया। कुर्सी और रामनगर विधानसभा के सभी आठ मंडलों में प्रवास करके कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की।
फतेहपुर कस्बा स्थित एक मैरिज लॉन में उन्होंने मंडल कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी गंभीर है। सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की गंभीरता को ध्यान रख कर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। भाजपा में जीवंत लोकतंत्र है, जहां प्रत्येक छह वर्ष बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न होती है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर संगठनात्मक चुनाव पांच चरणों में पूर्ण होगी। जिसके तहत प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्य बनाए गए। द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया। तृतीय चरण में बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों का चुनाव संपन्न हुआ। चतुर्थ चरण में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर है। 

पांचवे चरण में जिला अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होंगे।उन्होंने मंडल अध्यक्ष के प्रत्येक दावेदारों से अलग-अलग चर्चा की। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने फीडबैक लिया। जिला चुनाव अधिकारी ने कुर्सी विधानसभा के निंदुरा, बड्डूपुर, फतेहपुर, बेलहरा एवं रामनगर विधानसभा के सूरतगंज, रामनगर, महादेवा व सिरौलीगौसपुर में प्रवास करके कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि जिले के सभी 25 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी। बताया कि मंडल चुनाव अधिकारियों के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने निर्धारित प्रारूप पर नामांकन किया है।

Barabanki News
District Election Officer 
close watch 
election process 
Mandal President

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ