ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ब्रेन वॉश कर कराया धर्मांतरण, खत्ना भी कराया, अब खुली पोल

 

Barabanki News... जिले में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। इस बार धर्मांतरण का आरोप दो कबाडियों और एक होटल मालिक पर लगा है। आरोप है कि तीनों ने नाबालिग का ब्रेन वॉश करके पहले उसका धर्मांतरण कराया, बाद में उसका खतना भी कार दिया। 2 साल बाद बजरंग दल ने धर्मांतरण के इस मामले की पोल खोली और उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर के नबीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट पर एक हिंदू किशोर काम करता है। जिसका ब्रेन वॉश करके धर्मांतरण करा दिया गया है। इसकी पुष्टि के लिए वह तीन दिन पहले उस रेस्टोरेंट पर अपने दो साथियों के साथ ग्राहक बनकर पहुंचे और करीब 14 वर्षीय उस किशोर से बात की। बातचीत में उन्हें पता चला कि होटल संचालक ने किशोर का खतना भी करा दिया है। 

एएसपी नॉर्थ चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि किशोर को रियासत और मुरशीद नाम के दो कबाड़ियों ने एक होटल पर नौकरी पर ऱखाया है। रेस्टोरेंट के मालिक और दोनों कबाड़ियों ने मिलकर उसका धर्मांतरण कराया। बाद में उन्होंने उसका खत्ना भी करा दिया और उसका नाम नूर मोहम्मद रख दिया। इस मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके तीनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोर मूलरूप से आजमगढ़ के अतरौलिया का रहने वाला है। उसके पिता ने मां को छोड़कर मुस्लिम महिला से विवाह कर लिया था। बाद में उसके पिता की हत्या हाे गई और सौतेली मां ने सारी संपत्ति हड़पकर उसे भगा दिया। आजमगढ़़ में उसे देवा निवासी कबाड़ का काम करने वाला मुरशीद मिला। मुरशीद ने कई साल तक उसे अपने साथ रखा फिर उसे देवा स्थित घर ले आया। कुछ समय बाद मुरशीद ने किशोर को रेस्टोरेंट पर 8 हजार रुपए वेतन पर रखा दिया। यहां वह करीब 4 महीने से काम कर रहा था।

Barabanki News
Conversion 
brain wash
circumcision 
truth 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ