ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शाह के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग

 

Barabanki News... भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का सारा जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होने सदियों से दलित और शोषित समाज को समानता न्याय और अधिकार दिलाने के लिये अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहब ने जातिवाद असमानता तथा भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुये न केवल देश को एक न्याय संगत समाज का सपना दिखाया, बल्कि उसे संविधान के रूप में साकार भी किया। संविधान निर्माता बाबा साहब का जीवन और कर्म हर भारतीय के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। उनके खिलाफ देश के के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद भवन में की गयी अपमान जनक टिप्पणी बाबा साहब की ही नहीं हर भारतीय का अपमान है। केन्द्रीय ग्रहमंत्री का बयान हमारे समाज में नफरत और असमानता को बढ़ावा देने का प्रयास है। उनके द्वारा अक्षम्य अपराध किया गया है, जो हमारे के लिये गम्भीर खतरा है। ऐसे में उनके प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है। गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब के प्रति की गयी अपमानजनक टिप्पणी के लिये वो देशवाशियों से माफी मांगे और केन्द्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो देश के महामहिम राष्ट्रपति बाबा साहब के मान सम्मान की रक्षा के लिये देश के प्रधानमंत्री को निर्देश दे कि, वह अमित शाह को तत्काल मंत्री मंडल से बर्खास्त करे। 

  उक्त मांग पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन की अगुवाई में सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन तथा ‘‘बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान‘‘ जैसे गगन भेदी नारे लगाकर जिलाधिकारी के माध्यम से उनके प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को देश के महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर की। 

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया जी की अगुवाई में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्म्द मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, आर्दश पटेल, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सैय्यद सुहेल अहमद, देवेन्द्र प्रताप यादव, आफाक अली, राजेन्द्र गोस्वामी, राकेश तिवारी, केसी श्रीवास्तव, मो जिशान, अजय रावत, इरफान कुरैशी, विजयपाल गौतम, अजीत वर्मा, रामहरख रावत, नेकचन्द्र त्रिपाठी, अली अब्बास जैदी, राजेन्द्र सोनी, शना शेख, सोनम वैश्य, तस्लीमन खान, मीरा गौतम, सरोज गौतम, देवेन्द्र सिंह मोनू, भुलान सिंह, सुरेन्द्र वर्मा, जंग बहादुर पटेल, मो0 आरिफ, सद्दाम हुसैन, फरीद अहमद, आमिर अय्यूब किदवई, महेन्द्र पाल वर्मा, रमन दिवेदी, मुइनुद्दीन अंसारी, अरशद अहमद, कौशल किशोर, दिलशाद वारसी, अखलेश वर्मा, सईद अहमद, जयन्त गौतम, विजय बहादुर वर्मा, रामकुमार लोधी, आनन्द गौतम, गोपी कनौजिया, सियाराम यादव, अभय प्रताप सिंह, देवेन्द्र गौतम, श्रीकान्त मिश्रा सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Barabanki News
amit shah
Strong protest
Congress
demand
resignation
cabinet

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ