Barabanki News... शहीद प्रभात पाण्डेय कांग्रेस पार्टी के आन्दोलन के सशक्त नायक थे उनकी शहादत को पार्टी कभी नही भूल सकती वो पार्टी के एक सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता थे, अपनी शहादत के बाद भी वो हमारे संघर्ष का प्रतीक बने रहेंगे। पुलसिया उत्पीड़न से प्रभात पाण्डेय की मृत्यु एक दुःखद घटना है, और इस घटना की सच्चाई सामने आये तथा दोषियों को कठोर दण्ड मिले इसके लिये उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होना नितान्त आवश्यक है। उक्त उद्वगार गुरुवार को स्थानीय गन्ना संस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कांग्रेसजनों के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करने के पूर्व कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किये। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिज्वी की अगुवाई में जिलाधिकारी की प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका शुक्ला को प्रेषित ज्ञापन में 18 दिसम्बर को विधानसभा घेराव के दौरान शहीद हुये उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव सहजनवा गोरखपुर निवासी प्रभात पाण्डेय की मृत्यु की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी है। जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा है कि, कोई भी राजनीतिक आन्दोलन जो लोकतान्त्रिक तरीके से शान्तिपूर्णं ढंग से किया जा रहा हो उसमें पुलसिया उत्पीड़न या जानमाल की हानि किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए लेकिन अगर आन्दोलन के दौरान पुलसिया उत्पीड़न से कोई कार्यकर्ता शहीद हो जाता है तो उसके परिवार और समाज को न्याय मिले और दोषियों को सजा ये सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है जो अभी तक नहीं हुआ है, इसलिए आज हम लोग इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के महामहिम से ये मांग करते हैं कि, इस दुःखद घटना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या जांच में कोई भी पक्षपाती रवैय्या कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। देश से लेकर प्रदेश तक पूरी कांग्रेस पार्टी शहीद प्रभात पाण्डेय के परिवार के साथ खड़ी है। उनकी मृत्यु की सच्चाई को सामने लाने के लिये राज्य सरकार को उच्च स्तरीय जांच कराकर एक सीमित समय में जांच रिर्पोट प्रेषित होते ही दोषियों के लिये कड़ी सजा सुनिश्चित करनी चाहिए, यही मांग हम कांग्रेसजन प्रदेश के महामहिम से ज्ञापन के माध्यम से करने आये हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम को ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिज्वी, प्रवक्ता सरजू शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप यादव, इरफान कुरैशी, अब्दुल रहमान लल्लू, देवेन्द्र सिंह मोनू, मोईनुद्दीन अंसारी, फरीद अहमद, अनुरूद्ध यादव, संदीप यादव, विक्रांत सैनी, मनोज कुमार, हरिनन्दन सिंह गौतम, इमरान कुरैशी, पण्डित श्रीकान्त मिश्रा शना चौधरी, तस्लीमन खान सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Barabanki News
Congress's
protest campaign
continues
memorandum
Prabhat Pandey
demand
impartial
investigation




0 टिप्पणियाँ