पूर्व मंत्री ने गांधी भवन में बच्चों के साथ बांटी क्रिसमस की खुशियां, दिए ढे़रों उपहार
Barabanki News... क्रिसमस का यह लाल रंग एकता, सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है, जिनके जीवन में प्रेम नहीं वही इस रंग में दुर्भावना रखते है। क्रिसमस ऐसा त्यौहार है, जो ईसा मसीह के जन्म से शुरू होता है। यह त्यौहार हमें मानवत को प्रेम तथा करूणा से जोड़ता है। ईसा मसीह ने कहा कि लोगों की मदद करो। उन्हें तकलीफ मत दो। यही संदेश ईसा मसीह के जन्मदिन को सार्थक बनाता है। उक्त विचार गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा क्रिसमस के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने व्यक्त किए।
इस दौरान गोप ने महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के 30 नवोदित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व नन्हें मुन्हें बच्चों को उपहार भेंटकर क्रिसमस की खुशियां साझा की। गोप ने कहा कि आज दुनिया में युद्ध और संघर्ष की आशंकाओं के बीच यीशु की शिक्षाएं शांति और सौहार्द का सार्थक संदेश दे रही हैं। हमें सभी पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि जीवन को सुखमय बनाने में शांति और अहिंसा का अभूतपूर्व योगदान है। यही संदेश ईसा मसीह और महात्मा गांधी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया।
इस मौके पर महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई, पूर्व विधायक सरवर अली खान, समाजसेवी अतार्रहमान ‘सज्जन’, शिवशंकर शुक्ला, विनय कुमार सिंह, मृत्युजंय शर्मा, वीरेन्द्र प्रधान, हसमत अली गुड्डू, के.ए सेंगर, मो. सईद किदवई, मुजीब अहमद, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी विजय कुमार अवस्थी, अशोक जायसवाल आदि कई लोग मौजूद रहे।
Barabanki News
Christmas
connects
humanity
compassion
love
Gop

0 टिप्पणियाँ