Barabanki News... जिले सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के एक नर्सिंग होम इंजेक्शन लगाते ही मासूम बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप। हड़कंप के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की और उसके बाद अस्पताल को सीज कर दिया।
आपको बता दें कि गुरुवार को मरकामऊ कस्बे के शिव पटेल नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाए जाने के बाद तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल के बाद अस्पताल को सीज कर दिया।
आपको ये भी बता दें कि रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंदहा मजरे अमराई निवासी प्रदीप ने अपने बच्चे रिशू को बतौड़ी का ऑपरेशन के लिए शिव पटेल नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से पहले डॉक्टर ने बच्चे को दो इंजेक्शन दिए थे। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और डॉक्टर पर उन्होंने आरोप लगाते हुए शव को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दिया है। जिस वजह से अभी तक मुकदमा नहीं लिखा जा सका। वहीं इस सम्बन्ध में सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल की जांच कर सीज कर दिया गया है। अस्पताल संचालन को नोटिस भी जारी किया गया है।
Barabanki News
child's death
injection
nursing home
sealed

0 टिप्पणियाँ