एसपी के आदेश पर जैदपुर कोतवाली में केस दर्ज
Barabanki News... दहेज से नाखुश लालची परिवार ने एक महिला से दहेज की मांग पूरी करने की बात कहकर मारपीट की और घर से भगा दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते चलें कि छोटी मीरा कस्बा मोहल्ले की सूफिया पुत्री अली अहमद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुये बताया कि उसकी शादी टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रानीमऊ तराई निबहा गांव के मो मुमताज पुत्र मो के साथ 21 मार्च 2022 को हुयी थी। शादी में प्रार्थिनी के माता पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। बाद निकाह मय दहेज के प्रार्थिनी बिदा होकर ससुराल गयी तथा पत्नी धर्म का पालन किया। पति व ससुराल वालों की खिदमत में कोई कमी नहीं की, लेकिन पति व ससुराल वाले बहुत ही लालची लोग हैं। प्रार्थिनी को मिले दहेज से खुश नहीं थे तथा कम दहेज का ताना देकर शादी के बाद से ही परेशान करते थे। दहेज में सोफा सेट व मोटर सायकिल न मिलने के कारण दोनों की मांग करने लगे।
मायके वाले मांग पूरी न कर सके। इसी वजह से बहाने बनाकर पति मो मुमताज शराब पीकर अत्यधिक मारता पीटता व घर से रात में बाहर निकाल देता था। पति व उसके भाई कलकत्ता में काम करते हैं। सास हश्मतुल निसां व ननंद शकीला जिसकी तलाक हो चुकी है। वह भी मायके में रहती है। बराबर ताना देकर परेशान करते थे और पति की फूफी का लड़का मो मुनीर जो पड़ोस के गांव में रहता है। वो बुरी निगाह रखता है। पति जब ज्यादा नशे में होते थे तब मुनीर प्रार्थिनी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसकी पति व सास से शिकायत करने पर उल्टे सास व पति ननंद प्रार्थिनी को ही गाली देकर मारते पीटते लगते थे। 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पति मुमताज, सास हश्मतुल, शकीला ननंद मो मुनीर ने सोफा सेट व मीटर सायकिल की मांग को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देकर लात घूंसो से मार पीटकर सारा जेबर कपड़े छीनकर खाली हाथ ससुराल से भगा दिया। प्रार्थिनी ने मायके खबर भेजी तब मायके वाले प्रार्थिनी को ससुराल में लेकर आये। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Barabanki News
Bike
sofa
dowry
husband
cousin
brother-in-law
evil
intentions

0 टिप्पणियाँ