Barabanki News... जिले के देवा कोतवाली पुलिस ने फर्जी कम्पनी टाइम्स सिटी के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। ये ग्रामीण इलाकों में दफ्तर खोलकर भोले भाले लोगों को कम समय में धन दोगुना करने की लालच देकर धोखाधड़ी का शिकार बनाता था। देवा कोतवाली में इसके विरुद्ध धोखाधड़ी के 10 मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि वो अब लोगों को करोड़ों रुपयों का चूना लगा चुका है।
आपको बता दें कि देवा क्षेत्र की टाइम्स सिटी कंसोर्टियम आफ कारपोरेट (टाइम सिटी ग्रुप) के अन्तर्गत आने वाली टाइम्स सिटी रियल स्टेट इण्डिया लिमिटेड, टाइम्स सिटी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव हाउसिंग लिमिटेड, सेवा संकल्प मल्टी स्टेट कोआपरेटिव हाउसिंग लिमिटेड सोसाइटी इत्यादि फर्जी कम्पनी हैं। इनके जरिए इन्वेस्टमेंट योजना में (SD,RD,MIS,DAILY DEPOSITE) तथा अन्य स्कीमों में ग्रामीण आंचल में आफिस खोले गए। इसके बाद भोले-भाले लोगों का रूपया जमा कराकर मैच्योरिटी पूर्ण होने पर दोगुने धन के कीमत की जमीन बैनामा निवेशकों के पक्ष में कराने व ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की बात कही जाती थी। साथ ही अपने के सही साबित करने के लिए आरबीआई से फर्जी व कूचरचित रजिस्ट्रेशन दिखाकर जमीन व प्लाटों के नक्शे, बैनामा, खसरा के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खतौनी आदि कागज व फर्जी रेरा, एलडीए द्वारा अनुमोदित प्लानिंग दस्तावेज दिखाकर लोगों को फंसाया जाता था। इस संबंध में देवा कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जांच के दौरान कम्पनी द्वारा अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की बात भी प्रकाश में आयी है। जिनसे सम्पर्क किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में शनिवार को देवा पुलिस ने उपरोक्त घटना से संबंधित मुख्य अभियुक्त लखनऊ के विभवखंड गोमतीनगर के पंकज पाठक पुत्र सभाजीत पाठक को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त पंकज पाठक पुत्र सभाजीत पाठक का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 419/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 694/2024 धारा 406/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 695/2024 धारा 406/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 824/2024 धारा 406/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 820/2024 धारा 406/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 490/2024 धारा 406/420/504/506 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 828/2024 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 831/2024 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
9. मुoअoसo 832/2024 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि, थाना देवा, बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 837/2024 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि थाना देवा, बाराबंकी
Barabanki
cheated
forming
real estate company
arrested
people
land
double
price
exchange
money

0 टिप्पणियाँ