Barabanki News... जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को तीन आत्महत्या के मामले सामने आए। इनमें से एक मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं इऩ आत्महत्याओं से संबंधित क्षेत्रों में सनसनी का माहौल है।
पहला मामला जैदपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के सतावां गांव में 23 वर्षीय धर्मराज ने आम के पेड़ पर रस्सी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व उसका पत्नी से अलग होने का फैसला किया गया था। इसके बाद से वो काफी तनाव में रहता था। वो कोई गलत कदम न उठा ले, इसलिए घरवाले धर्मराज को कहीं जाने नहीं दे रहे थे। सोमवार को घर के बगल में शादी थी। सभी लोग उसी में शामिल होने गए थे। इस बीच में युवक घर से चला गया और आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या करली। मृतक का बड़ा भाई इंद्रजीत जब छोटे भाई धर्मराज को तलाश करने लगा, तो देखा बाग में फंदे से शव लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक के सातवां गांव के शोभाराम के तीसरे पुत्र धर्मराज का शव सोमवार की रात घर के बाहर आम की बाग में फांसी लटकता मिला है।
दूसरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव का है। यहां 28 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र रामकेवल ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर मे उस समय हाहाकार मच गया जब सतीश कुमार का शव उसी के घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में ससुराल पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया है। मृतक की ससुराल सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मोहना में है। जिसका एक 7 वर्षीय व 2 वर्षीय पुत्र है तथा मृतक गुजरात में कोई केमिकल कम्पनी में करता था। एक माह पूर्व घर वापस आने पर पत्नी रेखा एवं मृतक के बींच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था और पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गयी थी। चार-पांच दिन पूर्व मृतक ससुराल गया था। जहां पर ससुराल वालो ने बड़ी उपेक्षा की थी। जिससे सतीश बड़े ही टेंशन मे था।
तीसरा मामला बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के दनापुर शुक्ल गांव का है। यहां घर के अंदर कमरे में छत के हुक से संदिग्ध हालात में विवाहिता रूबी चौहान (26) का शव लटकता मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। रूबी चौहान ने गांव के ही मनीष यादव से करीब तीन वर्ष पहले लव मैरिज किया था। जिससे 1 वर्ष की बेटी तान्या है। मंगलवार को रूबी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग खेत चले गए। तभी सुबह करीब 9:30 बजे रूबी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि काफी दिनों से पारिवारिक कलह घर में बनी रहती थी। आए दिन पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था।
पीपल के पेड़ से लटके मिले शव की पहचान
रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गन्ने के खेत में लगे पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहे शव की पहचान रामनगर पुलिस ने कर ली है। ये शव तथाकथित पुजारी का बताया जा रहा हैं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार शव करीब 15 दिन पुराना है। जिसका आधा हिस्सा जंगली जानवरों ने नोचकर खा लिया था। पेड़ के नीचे मिली एक पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने शव की पहचान मंगलवार की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक सरसवा के केके सिंह का सुमली नदी के किनारे गन्ने का खेत है। सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं गन्ने के खेत में घास काटने के लिए गई थीं। इसी बीच पीपल के पेड़ के पास से दुर्गंध आने पर महिलाओं ने अंदर जाकर देखा तो शाम को पीपल के पेड़ में रस्सी के सहारे एक कंकाल लटक रहा था।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से चप्पल, झोला, मोबाइल नंबर लिखी पर्ची के साथ ही शर्ट की जेब में 1530 रुपए बरामद किए हैं। पर्ची में लिखा मोबाइल नंबर मृतक के रिश्तेदार का था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के माध्यम से शव की पहचान बहराइच के अहाता के रामतेज (40) के रूप में की है। थाना प्रभारी रामनगर ने बताया गहनता से जांच पड़ताल की गई है। जांच में एक पर्ची मिली, जिसमें लिखें मोबाइल नंबर के माध्यम से मृतक की पहचान बहराइच के अहाता निवासी रामतेज के रूप में हो गई है।
Barabanki News
Sensation
suicides
same

0 टिप्पणियाँ