Barabank News... कांग्रेस पार्टी सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सदभावना दिवस के तौर मनाएगी। इसके तहत रक्तदान और मरीजों में फल वितरण के साथ और भी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें इंडिया गठबंधन के दूसरे दल भी शामिल रहेंगे। इऩ कार्यक्रमोंं के जरिए कांग्रेस बटोगे तो कटोगे के नारे के जवाब देगा।
बाराबंकी से कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। बाबा साहब के महापरिनिर्वाण देिवस पर मुख्यमंत्री ने जो बाते कहीं उससे ये स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि बटोगे तो कटोगे की बात कही जा रही है। हम चाहते हैं सब एकजुट हों, देश के नाम पर सभी एक साथ आएं। इसलिए सोनिया गांधी के जन्मदिन को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। समाज में जिस तरह का जहर बीजेपी घोल रही है, कांग्रेस उसके खिलाफ है।
वहीं पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन समाजिक सद्भावना के तौर पर मनाने का फैसला लिया गय है। उन्होंने कहा कि इस दिन हम लोग रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जो रक्त हम लोग देंगे वो किसको जाएगा किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोनिय गांधी ना सिर्फ कांग्रेस की सीनीयर नेता हैं, बल्कि देश के उत्थान में भी उनका बड़ा स्थान है। यूपीए सरकार के दौरान उनकी सिफारिशों के आधार पर राइट टू इन्फारमेशन, मनरेगा और राइट टू फूड जैसे कानून लाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों की एनडीए की सरकार में घोर अपेक्षा की जा रही है। इस समय सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। जिसके लिए सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान कई प्रयास किए थै। इसलिए उनके जन्मदिन को कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और संविधान को मानने वाले लोग समाजिक सद्भावना दिवस के रुप में मनाएंगे।
Barabanki
Congress
Social Harmony Day
response
Katoge Batoga

0 टिप्पणियाँ