Barabanki News... उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री व केन्द्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी दी है, जिनमें से 5 उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5,872.08 करोड़ रुपये होगी।
इन नए केंद्रीय विद्यालयों से 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, साथ ही 5,388 स्थायी नौकरियों के अवसर भी सृजित होंगे। यह निर्णय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्रितिन गडकरी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के रायबरेली-जौनपुर खंड पर 2-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण के लिए ₹1272.22 करोड़ की लागत को स्वीकृति देने के निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि इस परियोजना से लालगंज अझारा, मोहनगंज और रानीगंज के लिए बाईपास के निर्माण से लखनऊ-वाराणसी कॉरिडोर की लॉजिस्टिक दक्षता में वृद्धि होगी। इसके अलावा, प्रतापगढ़ क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास भी होगा और कृषि उपज, गन्ना आदि का परिवहन आसान होगा।
उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार व्यक्त किया है और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
Barabanki News
Kendriya Vidyalayas
country
employment

0 टिप्पणियाँ