ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुलिस मुठभेड़ में 7 गौ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में 2 घायल

 

Barabanki News... जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 गौ तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। इऩमें से दो गौ तस्कर मुठभेड़ के दौरान जख्मी भी हुए है।


   


 पुलिस के मुताबिक बीती रात सतरिख थाना क्षेेत्र में डायस को सूचना मिली कि कमरपुर गौरियाघाट रोड पर स्थित मां दूध डेरी के पास कुछ अज्ञात व्यक्ति गाड़ी लिए जंगल के पास संदिग्ध में घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर स्वाट व थाना सतरिख पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक अदद पिकप वाहन खड़ा है तथा तिरपाल से ढ़का हुआ है। डाले मे रस्सी रखी है तथा एक अन्य वाहन ईको में 01 अदद लोहे का चापड़, एक अदद चाकू, एक अदद छूरी पायी गयी। इसी दौरान जंगल में छिपे हुए गौ तस्करों/बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 02 गौ तस्करों सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाने के मौजा केदारपुर के सरवर पुत्र मो0 उमर उर्फ गुल्जारी और मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा के गुफरान पुत्र मो0 रफी पैर मे गोली लगने से घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण सरवर व गुफरान उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया एवं मौके से भाग रहे 05 अन्य बदमाशों सीतापुर सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाने के मौजा केदारपुर के मो0 उमर उर्फ गुल्जारी पुत्र गुलाम रसूल अंकुल पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता असंद्रा थाना क्षेत्र के सरैया के इरफान पुत्र अजमेरी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा के नवीजान पुत्र रियासत और मो0 अजीज पुत्र मो0 रईश को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. सरवर 2. गुफरान उपरोक्त के कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं तथा गौ तस्करी जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त हों। जिनका अपराधिक इतिहास है।

  *आपराधिक इतिहास-* *

1. मो0 उमर उर्फ गुल्जारी पुत्र गुलाम रसूल निवासी लोधौरा वाजिद अली मौजा तेदारपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर*
 1. मु0अ0सं0 05/2020 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा
 2. मु0अ0सं0 2007/2016 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 307/427 भादवि0 थाना सुनगढी जनपद पीलीभीत
 3. मु0अ0सं0 301/2017 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना भुता जनपद बरेली 
4. मु0अ0सं0 390/2016 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना मीरगंज जनपद बरेली
 5. मु0अ0सं0 427/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना सतरिख बाराबंकी
 6. मु0अ0सं0 177/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर 

 *2. सरवर पुत्र मो0उमर उर्फ गुल्जारी निवासी लोधौरा वाजिद अली मौजा तेदारपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर* 
1. मु0अ0सं0 118/2019 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
 2. मु0अ0सं0 103/2018 धारा 3/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना घुंघटेर बाराबंकी

 *3. इरफान पुत्र अजमेरी निवासी सरैया थाना असन्द्रा बाराबंकी* 1. मु0अ0सं0 027/2021 धारा 13 जुआ अधि0 थाना असन्द्रा बाराबंकी
 2. मु0अ0सं0 295/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना असन्द्रा बाराबंकी 3. मु0अ0सं0 299/2019 धारा 401 भादवि0 थाना असन्द्रा बाराबंकी 

 *4. गुफरान पुत्र मो0 रफी नि0बेलहरा थाना मो0पुर खाला बाराबंकी* 1. मु0अ0सं0 245/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना मो0पुर खाला बाराबंकी

 2. मु0अ0सं0 447/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना मो0पुर खाला बाराबंकी 3. मु0अ0सं0 230/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टरएक्ट थाना मो0पुर खाला बाराबंकी

Barabanki
cow smugglers
arrested
police encounter
injured 
police
action

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ