ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बाबा साहब के विचार सदैव जीवंत रहेंगे-ज्ञान सिंह यादव

 

Barabanki News... बाबा साहब भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के संदेश सदैव जीवंत रहेंगे। जहां-जहां अन्यान्य या अत्याचार असमानता होगी, वहां-वहां बाबा साहेब के विचार कमजोरों और जरूरतमंदों की लड़ाई में मददगार साबित होंगे। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के नेता ज्ञानसिंह यादव विधानसभा बाराबंकी के खजूरगांव के अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर के उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान ही भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। जब तक संविधान सुरक्षित है, तब तक लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर सुमन गौतम हनुमान प्रसाद गौतम, बिंद्रा प्रसाद, हंस गौतम, डॉ विश्राम यादव, प्रेम गौतम, राजाराम रावत, धीरज गौतम, सोहनलाल यादव आर्यन भारत, जयपाल आदि लोग उपस्थित हुए।

 बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर समरसता भोज

 सिरौलीगौसपुर। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्री कोटवाधाम के कलकत्ता बाग में समाज सेवी प्रमोद कुमार रावत नन्हा की अगुवाई में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर करुणेश द्विवेदी के डी, उमेश कुमार रावत सन्तोष मोनू रावत एडवोकेट जिला अध्यक्ष छात्र सभा समाज वादी पार्टी, दिनेश कुमार रावत प्रदेश अध्यक्ष पासी उत्थान समिति उप्र, अनिमेष, सविता रावत, विक्की रावत आदि ने बाबा साहेब के संघर्षो का बखान किया।सभी वक्ताओं ने नशा का त्याग करने, बच्चों को पढ़ाने समता मूलक समाज की स्थापना के एकजुट रहने आदि विन्दुओं पर चर्चा किया। कार्यक्रम में रवि वर्मा,असीम श्रीवास्तव नन्हेलाल रावत अल्लू शर्मा, हनोमान पीमा रावत एडवोकेट, शालू रावत अजय रावत एडवोकेट आरिफ किन्तूर बब्लू रावत बेचन लाल दीक्षित सहित सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और समरसता भोज में प्रसाद चखा।

Barabanki News
Baba Saheb
alive
Gyan Singh Yadav



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ