जनरथ सेवाओं के किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी
Lucknow News... वातानुकूलित बस सेवाओं को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशती के अवसर पर प्रदेश की जनता को कम किराये का सौगात देने जा रही है। शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किराये में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराया पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी।
यह जानकारी परिवहन मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि यात्री किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित 3*2 जनरथ बस का किराया 25 दिसम्बर, 2024 से 1.63 रूपये प्रति किमी0 प्रति यात्री की जगह 1.45 रूपये प्रति यात्री प्रति किमी0 तक होगा। इसके अलावा 2*2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रूपये प्रति किमी0 की जगह 1.60 रूपये यात्री प्रति किमी0 होगा।
UP News
Lucknow News
Atal birth centenary year
gift
roadways
passengers
heaper

0 टिप्पणियाँ