ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सुशासन के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेई: डॉ विवेक वर्मा

 

अटल सुशासन दिवस पर महात्मा गांधी क्लब के 50 खिलाड़ियों को मिली हॉकी किट की सौगात

Barabanki News... भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती को भाजपा धूमधाम से ‘सुशासन दिवस’ मना रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मनाए जाने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विवेक सिंह वर्मा ने ‘सुशासन दिवस’ पर हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स किट का वितरण किया। इस मौके पर नगर पंचायत बंकी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ विवेक सिंह वर्मा ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के 50 खिलाड़ियों को हॉकी किट देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं, डॉ विवेक सिंह वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की।
डॉ विवेक सिंह वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सुशासन का प्रतीक थे। राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में का रूप देना और सुशासन के लक्ष्यों के लिए हरसंभव प्रयास करना उनका ध्येय था। सभी गरीबों को राशन की अंत्योदय कार्ड योजना, देश भर में हाईवे का जाल बिछाने की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, गांव-गांव सड़क से जोड़ने की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना इसका उदाहरण हैं। डॉ विवेक वर्मा ने दिग्गज हॉकी खिलाड़ी के.डी सिंह बाबू के बारे में बताया और सभी को उनकी तरह बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ना केवल एक राजनेता थे बल्कि एक कवि, पत्रकार और साथ-साथ हॉकी और क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों के माध्यम से खिलाड़ी अपने खेल कौशल में और अधिक निखार ला सकते हैं। 

क्लब के संरक्षक और गांधीवादी अध्येता राजनाथ शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता थे, जो अपनी विशुद्ध राजनीति के लिए जाने जाते थे। उनकी सादगी और मिलनसारिता का कोई जवाब नहीं था। क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उनके पास में आगे बढ़ने के मौके नहीं मिल पाते हैं। उनको सही अवसर दिलाने की जरूरत है। जिससे वह अपनी प्रतिभा को सभी के सामने लग सके। इस मौके पर समाजसेवी अखिलेश सैनी, सतीश जायसवाल ‘बबलू’, सभासद प्रतिनिधि मनीष गौतम, अवधेश यादव, नितिन श्रीवास्तव, राकेश गौतम, मुजीब अहमद, अरविन्द वर्मा, निसार अहमद, अयाज़ अंसारी, डा विक्रम कुमार, विनोद सैनी, मो अहमद सईद किदवई, अखलाद अयाज़ अंसारी, मो अरसलान, महेंद्र रावत, मो समद, महफूज अयाज़ अंसारी, मो एतिशाम, मो शहजान, तौसीफ अहमद, सचिन कुमार, अफ्फान अंसारी, रहमत अली आदि मौजूद रहे।

Barabanki News
Atal Bihari Vajpayee 
symbol 
good governance
 Dr. Vivek Verma

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ