Barabanki News... बीजेपी लगातार देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर करने की कोशिश कर रही है। देश को बेरोजगारी,महंगाई,और गरीबी से बचाने के लिए पीडीए को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा होना चाहिए। उक्त विचार विकास खंड बंकी क् नारायन पुरवा, असाई पुरवा,भोजपुर गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग का शिलान्यास करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए। विधायक धर्मराज ने कहा कि आज देश प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पूरे भारत और उत्तर प्रदेश को साम्प्रदायिकता के नाम पर जलाया जा रहा है। हर तरफ हाहाकार मचा है। सत्ता में बैठे लोग इन मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहते हैं। मैं केवल पीडीए और बहुजन समाज की आवाज पार्टी में उठा रहा हूं, जो मेरे विरोधियों को नागवार गुजर रही है। पूरी समाजवादी पार्टी बहुजन और पीडीए समाज के हित की लड़ाई लड़ रही है। उनके सुख की लड़ाई लड़ रही है। ये बाबा साहब का आंदोलन है। जिनके कारवां को आगे बढ़ाने का काम लगातार समाजवादी लोग कर रहे हैं। उसे आखिरी दम तक करते रहेंगे। भारत के संविधान,आरक्षण और बहुजन और पीडीए समाज के साथ जो अन्याय हो रहा है। पूरी समाजवादी उसके विरुद्ध लड़ाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों फीता कटा कर सड़कों का शिलान्यास कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशा यादव ब्लॉक प्रमुख बंकी,मनोज यादव बीडीसी,मुन्ना लाल,संदीप प्रजापति जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, डॉ दिनेश,जय किशन यादव, शिवा यादव,विनय यादव विधानसभा अध्यक्ष,बाबुल मिश्रा,राम लखन समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Barabanki News
big attack
SP MLA
BJP
opponents



0 टिप्पणियाँ