ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: DSM लायंस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव- बच्चों ने दिया अनेकता में एकता का संदेश

 

रुदौली से शाह आमिर की रिपोर्ट


  Ayodhya News... सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिकता, देशभक्ति, नैतिक व सामाजिक मूल्यों पर आधारित रुदौली के डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने स्कूल के वार्षिकोत्सव प्रोग्राम में आये अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने बिजली का दुरुपयोग, प्लास्टिक का उपयोग न करने, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल एडिक्शन, सीनियर सिटीजन से विनम्र रहने की अपील समेत वार्षिकोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसका मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव समेत दूसरे मेहमानों ने खूब सराहना की।
स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूदौली के बीजेपी विधायक राम चंद्र यादव व स्कूल चेयरमैन डॉ निहाल रज़ा ने दीप ने प्रज्वलित कर किया। विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि यह सफल व भव्य आयोजन गवाही दे रहा है कि यह विद्यालय और बच्चे निश्चित रूप से बुलंदी की ओर बढ़ने के निमित्त नित नवीनता से प्रयासरत हैं। उन्होंने विद्यालय में दो कक्ष के नवनिर्माण की घोषणा की। एसडीएम प्रवीण कुमार ने कहा कि यहां बच्चों को विविध गतिविधियों में शामिल से सर्वांगीण विकास का रास्ता प्रशस्त होता है। सीओ आशीष निगम ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। स्कूल के चेयरमैन डॉ निहाल रज़ा ने संदीप शर्मा के साथ के स्कूल स्थापना के शुरुवाती दिनों को याद करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने क्षेत्र में बच्चों के उत्कृष्ट शिक्षा के लिए इस स्कूल की आधार शिला रखी। उन्होंने बच्चों को बहुमुखी बनने का मंत्र दिया। डॉ वासिफ रज़ा व डॉ असना ज़ेहरा नक़वी ने भी बच्चों को सफलता के गुर बताए। पुलवामा, कोविड महामारी, चंद्रयान मिशन जैसे थीम पर प्रस्तुत कार्यक्रमों की अभिभावकों ने सराहना की।
मुख्य अतिथियों का स्वागत स्कूल की चीफ एडवाइजर हुमा निहाल व प्रिंसिपल भावना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर निरीक्षक संजय मौर्य, अध्यापक आशीष शर्मा, लायन अनिल खरे, शासकीय अधिवक्ता अभय वैश्य, डॉ नज़ीर अब्बास आदि उपस्थित रहे। संचालक अध्यापक जितेंद्र मिश्र, अनन्या, एलिजा और सना ने किया।

 Ayodhya News
Annual function 
DSM Lions Public School 
Children 
message
unity in diversity

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ