ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शाह के खिलाफ पैदल मार्च करने निकले कांग्रेसियों को प्रशासन ने रोका, लिया ज्ञापन

 


बाबा साहब के सम्मान में हर स्तर पर संघर्ष करेगी कांग्रेस-तनुज 

 शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी 

Barabanki News... कांग्रेस पार्टी बाबा साहब का नाम इतिहास से मिटाने की भाजपा की हर कोशिश को नाकाम करेगी। बाबा साहब हमारे आर्दश हैं उनका अपमान देश की आवाम का अपमान है। डॉ भीमराव अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक न्याय समानता और लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रतीक हैं। उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी बरर्दाश्त नहीं करेगी और उनके सम्मान और संविधान की रक्षा के लिये हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

उक्त उद्वगार स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने मंगलवार को नाका सतरिख चौराहे पर अम्बेडकर उद्यान में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात पैदल मार्च से पहले बाबा साहब के अनुयाइयों व कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किये। मंगलवार को केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी पर की गयी आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पैदल मार्च कर जिलाधिकारी के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने के लिये सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। जिसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य आनन्द प्रकाश गौतम, विशेष रूप से मौजूद थें। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में गगनभेदी नारों के साथ कांग्रेसजन बाबा साहब उद्यान से पैदल मार्च के लिये चले, तभी भारी पुलिस बल के साथ कांग्रेसजनों को बाबा साहब के उद्यान के द्वार पर रोक लिया गया। जहां पर सांसद तनुज पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च के लिये पुलिस बल के साथ काफी कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को मौके पर बुलाकर जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम को प्रेषित किया जाने वाला ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा दिया गया। 

राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिये मॉफी मांगे जाने तथा प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें मंत्रीमण्डल से बर्खास्त किये जाने की मांग की गई है तथा कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा संविधान के निर्माता बाबा साहब पर की गई। आपत्तिजनक टिप्पणी उनकी अद्वितीय विरासत का अपमान हैं। बाबा साहब ने देश के वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे महान व्यक्ति पर किसी भी व्यक्ति द्वारा वो चाहे जितने बड़े पद पर हो उसके द्वारा बाबा साहब पर की गई अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस पार्टी और देश की आवाम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद को एक मंच के रूप में उपयोग करके संविधान के निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर जब संसद में चर्चा हो रही थी तब बाबा साहब पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके चलते पूरे देश में कांग्रेसजनों और बाबा साहब के अनुयाईयों में उबाल सा है। 

ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने यह भी लिखा है कि, जब सम्पूर्णं विपक्ष द्वारा एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी से उनके गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सार्वजनिक रूप से मॉफी मांगने तथा इस्तीफे की मांग की गई तो एक सोची समझी साजिश के तहत देश की जनता का इस गम्भीर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिये संसद में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों से मकर द्वार पर भाजपा सांसदों द्वारा धक्का मुक्की की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया और एक षडयंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलॉफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी। कांग्रेसजनों ने सम्पूर्णं घटना की घोर निंदा करते हुये देश के महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि, देश के नागरिकों का विश्वास हमारे संविधान और लोकतान्त्रिक संस्थाओं के प्रति बना रहे इसके लिये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के लिये की अपमानजनक टिप्पणी के लिये मॉफी मांगे जाने तथा उन्हें केन्द्रीय मंत्रीमण्डल से बर्खास्त किये जाने के निर्देश प्रधानमंत्री को दिये जाने का कष्ट करें। 

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद एपी गौतम, राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, विजयपाल गौतम, शबनम वारिश, इरफान कुरैशी, सिया राम यादव,रामहरख रावत, अजीत वर्मा, अजय रावत, मोहम्मद जिशान, कमल भल्ला, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, राजेन्द्र गोस्वामी, मोहम्मद अकील, शना चौधरी, देवेन्द्र सिंह मोनू, सईश्ता अख्तर, सरोज गौतम, मीरा गौतम, अनिरूद्ध प्रताप, फरीद अहमद्, शिव नरायन रावत, सुशील वर्मा, सन्तशरन वर्मा, गोपी कनौजिया, जलालुद्दीन गुड्डू, अरशद अहमद्, मोइनुद्दीन अंसारी, रोहित यादव, जगमोहन रावत, जयन्त गौतम, अभय प्रताप सिंह, अवनीश चौधरी, गुड्डू गौतम, ज्ञानेन्द्र गौतम, सौरभ पाण्डेय, धनन्जय सिंह, सद्दाम हुसैन, शैलेन्द्र कुमार, रवीन्द्र बौद्ध, आनन्द गौतम, शुभम मिश्रा, श्रीकान्त मिश्रा सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन थे।

Barabanki News
Administration 
stopped 
Congressmen 
march 
Shah
memorandum

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ