ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: लेखपालों का एंटी करप्शन की टीम का हमला, शिकायतकर्ता भी लहुलुहान?

 

Barabanki News... लेखपाल को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एंटी करप्शन टीम और लेखपालों में ठन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेखपालों ने एंटी करप्शन की टीम पर हमला कर दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि लेखपालों ने एंटी करप्शन से शिकायत करने वाले किसान को भी पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया है।

   

आपको बता दें कि हाल ही में एंटी करप्शन की टीम ने एक किसान की शिकायत पर लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। लेखपाल के साथ एंटी करप्शन टीम ने उसके मुंशी को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से लेखपालों में काफी रोष है। एटी करप्शन की टीम को शनिवार को फिर रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। उसी शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने नवबगंज तहसील में छापेमारी की थी और लेखपालों पर नजर बनाए हुई थी। 






इसी बीच लेखपालों को शक हुआ और उन्होंने एंटी करप्शन की टीम पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक लेखपालों के हमले मे एंटी करप्शन की टीम के सदस्यों को चोच आई हैं। वहीं शिकायतकर्ता के लहुलुहान होने की बात कही जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि लेखपालो ने एंटी करप्शन टीम की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेखपालों के चंगुल से किसान व एंटी करप्शन टीम को निकाला है। वहीं सैकड़ों लेखपालों का कोतवाली में जमावड़ा लगा हुआ है। दूसरी तरफ महिला लेखपालों ने अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। ADM,CO समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है।

Barabanki News
Accountant 
attacked 
anti-corruption team 
complainant
bleeding


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ