ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सैलानी माता मंदिर में महिला की चेन छिनी, खराब मिला सीसीटीवी

 

Barabanki News... जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लू खेड़ा गांव में गोमती नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध सैलानी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान महिला के गले से सोने की कीमती चेन चोरी हो गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद नहीं हो सकी। पुलिस को तहरीर दी गई है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सतरिख कस्बे के पहेतिया मोहल्ला के कल्लू वर्मा अपनी मां के साथ रविवार की दोपहर सैलानी माता मंदिर दर्शन पूजन के लिए गए थे। कल्लू का कहना है कि मंदिर में भीड़ अधिक थी। प्रसाद चढ़ाने के लिए महिलाओं और पुरुषों की लाइन लगी थी। प्रसाद चढ़ाने के दौरान कल्लू की मां के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। कल्लू मां के साथ मंदिर परिसर में स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। मौका देखने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंदिर के मुख्य द्वार पर जहां से चेन चोरी हुई, वहां का कैमरा खराब मिला। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि कैमरा सही है। बंदर ने हिला दिया था इसलिए घटना कैद नहीं हुई है। नाम पता लिख लिया गया है। पीड़ित को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना क्षेत्र के डल्लू खेड़ा गांव में गोमती नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध सैलानी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान महिला के गले से सोने की कीमती चेन चोरी हो गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद नहीं हो सकी। पुलिस को तहरीर दी गई है।

Barabanki News
woman
chain 
snatched
Sailani Mata Mandir
CCTV 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ