ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मुट्ठी भर कांग्रेसियों ने बता दिया, ज्यादा विधायकों से मुख्य विपक्षी पार्टी हुआ जा सकता है, मजबूत विपक्ष नहीं

 

विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

   

मंगलवार शाम से ही हाउस अरेस्ट किए गए कई नेता 

 Barabanki News... प्रदेश नेतृत्व के आवाहृन पर बुधवार को भाजपा सरकार के कुशासन, अत्याचार, हिंसा के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस जोश-ओ-जज्बे के साथ बुधवार को गिरफ्तारी दी है। उससे प्रदेश में भविष्य की राजनीति की नई तस्वीर उभर कर सामने आई है। साथ ही कांग्रेसियों की गिरफ्तारी ने कई पैगाम भी दिए हैं। सरकार के साथ ये पैगाम मुख्य विपक्षी दल के लिए भी है। मुट्ठी भर कांग्रेसियों ने जिस हिम्मत और जज्बे का मुजाहरा किया है। उसने साफ कर दिया है कि ज्यादा विधायक होने से विपक्षी पार्टी तो बना जा सकता है, लेकिन मजबूत विपक्ष पर जनता की आवाज बुलंद करने के लिए नंबर की हिम्मत की जरूरत होती है।


   

बाराबंकी में जिलाध्यक्ष मो मोहसिन समेत जनपद के समस्त कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को मंगलवार रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। गिरप्ताफरी देने वालों मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मो मोहसिन, शहर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, वीरेन्द्र यादव, अजीत वर्मा, इरफान कुरैशी, शिवशंकर शुक्ला, अफाक भाई, अजय रावत, के.सी. श्रीवास्तव, जिया उर रहमान किदवई, राजेन्द्र सोनी, प्रीति शुक्ला, अब्दुल रहमान लल्लू, मीरा गौतम, शाइस्ता परवीन, सोनम वैश्य, मुइनुद्दीन अंसारी, अरशद अहमद, मो. आरिफ, संजीव मिश्रा, प्रशान्त सिंह, संत शरण वर्मा, महेन्द्र पाल वर्मा, जसवन्त वर्मा, अखिलेश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, मोनू वर्मा, सुरेश यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस जन शामिल थे एवं मोनू सिंह, अमीर अयूब किदवई, फरीद अहमद, रामकुमार लोधी, अमरनाथ मिश्रा, धनंजय सिंह, अली अब्बास जैदी सहित कई कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किया गया था।

 

अहमदपुर टोल प्लाजा रहा पुलिस का पहरा
बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में जाने वाले कार्यकर्ताओं को अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह दलबल के साथ अहमदपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रोकने में लगे रहे। 111 अपर पुलिस अधीक्षक के साथ रामसनेहीघाट के पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी, जैदपुर के प्रभारी निरीक्षक तथा भारी पुलिस बल टोल पर वाहनों को रोककर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लगे रहे इस दौरान जहां करीब चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया वही लखनऊ जाने की जिद पर अडे आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया जिन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया। हिरासत में दिए गए कांग्रेसियों में जिला सचिव मनीष रावत, ब्लाक अध्यक्ष बनीकोडर भषमा प्रसाद मिश्र, राम फेर रावत, रविन्द्र विश्वकर्मा, पी,सी,सी सदस्य, वारिश अली, धनंजय सिंह, संतोष शर्मा, राजकुमार अग्रहरि संतोष मौर्य, आदि लोग शामिल हैं। 

 जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर पटेल समेत कई को किया गिरफ्तार
बुधवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार भाजपा के खिलाफ महिलाओं के प्रति अत्याचार, युवाओं के प्रति अत्याचार, गरीब शोषित पीड़ित के प्रति, अत्याचार के खिलाफ लखनऊ विधानसभा में ज्ञापन देने जा रहे जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर पटेल, सत्यम सिंह, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनू सिंह, राम प्रताप बाबू, प्रधान जगन्नाथ यादव, ताराचंद रावत, राम जीवन , गुड्डू यादव, राम हरक,नारायण रावत,रामेश्वर,रंजीत वर्मा, सहित आदि कांग्रेसियों को कोठी थाने में नजर बंद कर रखा गया वहीं पर श्री पटेल ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी के हित में सदेव कार्य किया है। पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों पर शत प्रतिशत खरी उतरी है। भाजपा सरकार के चंद लोगों द्वारा गरीब शोषित वर्गों पर महंगाई की मार को लेकर जानते हुए भी हम सभी मौन बने हुए हैं पर अब आम जन मानस की समस्याओं को देखकर आंखें नम हो जाती है महंगाई की मार सभी के कमर तोड़कर रख दी है। 1

बरोलिया में परवेज अहमद को किया हाऊस अरेस्ट

सिरौलीगौसपुर। ग्राम बरोलिया निवासी परवेज अहमद को कांग्रेस पार्टी के लखनऊ में कार्यक्रम को लेकर कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के विधान सभा घेराव को लेकर ग्राम बरोलिया निवासी परवेज अहमद को कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने सुबह 7 बजे ही होम अरेस्ट कर लिया शाम 4 बजे तक पुलिस कर्मीयों की मौजूदगी में रहे।

 Barabanki News
handful 
Congress
MLA
opposition party 
strong opposition

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ