Barabanki News... कहते हैं मौत को बस एक बहाना चाहिए। ये बात एक बार फिर उस वक्त सच साबित हुई जब लखनऊ से PCS प्री की परीक्षा देने अमेठी जा रही एक युवती चारबाग रेलवे स्टेशन से गलत ट्रेन में बैठ गई। जल्दबाजी में बाराबंकी में उतरते समय वो ट्रेन के नीच आ गई और ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल लखनऊ के जानकीपुरम में रह रहकर PCS की तैयारी कर रही 23 वर्षीय प्रिया वर्मा रविवार सुबह PCS प्री की परीक्षा देने अमेठी जा रही थी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर वो गलती से गोंडा की ट्रेन में सवार हो गई। बाराबंकी के करीब पहुंचने पर उसे गलत रूट का एहसास हुआ। बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले क्रॉसिंग के पास ट्रेन धीमी हुई, तो उसने उतरने की कोशिश की और इस दौरान वह ट्रेन के नीचे आ गई। इसके बाद कमर से उसका शरीर दो हिस्सों में कट हो गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के पेड़ पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री प्रिया वर्मा पीसीएस की तैयारी कर रही थी। उसके चार भाइयों में सबसे बड़ा पुनीत रेलवे सुरक्षा बल महाराष्ट्र में दरोगा के पद पर तैनात है। सभी लोग लखनऊ के जानकीपुरम में घर बनाकर रहते हैं। रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए प्रिया वर्मा को अमेठी जिले जाना था। भोर में वह चारबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन में गलती से गोंडा की ट्रेन में सवार हो गई। रविवार भोर करीब 4 बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले उसने ट्रेन धीमी देख उतरने की कोशिश की और इस दौरान ट्रेन के पहियों के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के प्रभारी जय नारायण ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Barabanki News
girl
PCS Pre exam
wrong train
getti
died

0 टिप्पणियाँ