ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: कदीमी रवायत के साथ शुरू हुआ मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608वां उर्स

 

सुब्बू मियां ने शेखुल आलम मेला गेट का उद्घाटन किया 

Aypdhya News... जिले के रूदौली तहसील में मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी के 608वें उर्स का आगाज हो गया है। रुदौली दरगाह मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौली शरीफ के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" ने शेखुल आलम मेला गेट का फीता काट कर रवायती अंदाज में मेले का उद्घाटन किया। 

सुबह कदीम मस्जिद हज़रत शेखुल आलम में बाद नमाज़ फज्र कुरआन खानी से उर्स की शुरूआत हुई और रात में सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" की सदारत में खानकाह व दरगाह शरीफ में महफिल- ए- समां (कव्वाली) का इंतजाम किया गया है। उर्स के दौरान खुसूसी तौर पर 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे कदीम खानकाह में शेखुल आलम कांफ्रेंस' में दस्तारबंदी, किताबों का रस्मे इजरा किया जायेगा। जिसके बाद कदीम खानकाह में महफ़िल ए समां होगी शाम 4 बजे शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" मख़दूम साहब का खिरका शरीफ (पवित्र वस्त्र) को धारण करेंगे और जायरीन को खिरके की जियारत कराएंगे। उर्स में देश की तमामी खानकाहों के सज्जादा नशीन व मुरीदीन बड़ी संख्या में मौजूद होंगे। हमेशा की तरह खानकाह की जानिब से लंगर खाने की व्यवस्था की जायेगी। उक्त जानकारी मेला कमेटी के सदर शाह उस्मान अहमद ने दी।

साबरी सिलसिले के महान सूफी संत हज़रत मख्दूम अहमद अब्दुल हक़ के उर्स में सर्दी के मद्देनजर दूर दराज से आने वाले जायरीन के ठहरने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मेले में दुकानें सज चुकी हैं। मेला उर्स के बाद भी कई हफ्तों तक चलता रहेगा। 

मेले के उद्घाटन के मौके पर हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज, शाह फारूक अहमद,शाह उस्मान अहमद शाह यक़ीन अहमद, शाह अनवार अहमद, सय्यद रिज़वान उल्लाह, एजाज़ अहमद, आरिफ मुनीर, शाह फरीद अहमद,शाह इक़बाल अहमद, शाह नासिर , शाह राज़ अहमद,शाह सईद अहमद, शाह मोनिस अहमद , शाह दाऊद अहमद , शाह शबीह अहमद, शाह वसी अहमद, अहमद रजा, मोहम्मद अफाक रिज़वी, सुल्तान अहमद, यासिर कलीम, काज़ी शकेब , शाह यूसुफ, शाह मोहम्मद अहमद,सभासद ताजुद्दीन पप्पू, शाह नोमान अहमद, मास्टर रिज़वान, काज़ी इबाद शकेब,सय्यद सिराज अहमद हाफ़िज़ सलीम कादरी , ऐनान मसूद शाह हमजा फारूकी, शाह तालिब, मोहम्मद शाहिद, शाह सरफराज अहमद, शाह नूरुद्दीन फैजी, चौधरी साकिब, मोहम्मद अली, जहूर अहमद, शाह अतीब अहमद,शाह साबित, शाह ज़ुहैब,मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद रईस आफताब अहमद, समेत तमामी लोग मौजूद थे।

Aypdhya News
Urs 
Makhdoom
Abdul Haq Rudaulvi 
Kadimi
tradition


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ