रुदौली से शाह आमिर की रिपोर्ट
Ayodhya News... अयोध्या- साबरी सिलसिले के महान सूफी संत हज़रत मख्दूम अहमद अब्दुल हक़ के 608 वाॅ उर्स के कार्यक्रम आज 15 दिसंबर से शुरु हो रहे है। उर्स की सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। खानकाह का रंगो रोगन किया जा चुका है, सर्दी के मद्देनजर दूर दराज से आने वाले जायरीन के ठहरने के लिए सारे इंतजाम किए जा चुके है उर्स के दौरान लगने वाले मेले में दुकानों के आने का सिलसिला जारी है, सिंगापुर कार्निवाल प्रदर्शनी का उद्घाटन सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद अली आरिफ सब्बू मियां ने किया ये मेला उर्स के बाद भी कई हफ्तों तक चलता रहेगा। आशीष निगम , CO रूदौली, प्रभारी निरक्षक संजय मौर्या के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने दरगाह शेखुल आलम के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" से मिल कर उर्स की तैयारियों का जायजा लिया और उर्स के दौरान होने वाली (तकरीबात) कार्यक्रम के बारे में पूरी मालूमात हासिल की। हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज, शाह फारूक अहमद, शाह यक़ीन अहमद, शाह अनवार अहमद, शाह फरीद अहमद,शाह इक़बाल अहमद, शाह नासिर , शाह यूसुफ, शाह मोहम्मद अहमद, शाह नोमान अहमद समेत तमामी खानवादे मौजूद रहे।
आज 15 दिसंबर की सुबह कदीम मस्जिद हज़रत शेखुल आलम में बाद नमाज़ फज्र कुरआन खानी से उर्स की शुरूआत होगी और रात में सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" की सदारत में खानकाह व दरगाह शरीफ में महफिल- ए- समां (कव्वाली) होगी।
खुसूसी तौर पर 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे कदीम खानकाह में शेखुल आलम कांफ्रेंस' में दस्तारबंदी, किताबों का रस्मे इजरा किया जायेगा। जिसके बाद कदीम खानकाह में महफ़िल ए समां होगी शाम 4 बजे शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" मख़दूम साहब का खिरका शरीफ (पवित्र वस्त्र) को धारण करेंगे। और जायरीन को खिरके की जियारत कराएंगे। उर्स में देश की तमामी खानकाहों के सज्जादा नशीन व मुरीदीन बड़ी संख्या में मौजूद होंगे। हमेशा की तरह खानकाह की जानिब से लंगर खाने की व्यवस्था की जायेगी। उक्त जानकारी मेला कमेटी के सदर शाह उस्मान अहमद ने दी।
Ayodhya News.
608th Urs
Makhdoom Abdul Haq
Rudaulvi

0 टिप्पणियाँ