ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608वां उर्स- रस्मे गागर और दरगाह शरीफ में चिरागां

 

Ayodhya News... साबरी सिलसिले के अज़ीम बुज़ुर्ग हज़रत मखदूम अहमद अब्दुल हक़ रूदौलवी के 608वें उर्स में सोमवार को बाद नमाज़ जोहर साबरी लंगरखाना में फातिहा ख्वानी व मिलाद शरीफ़ से उर्स की शुरुआत हुई। नमाज़ असर के वक्त गागर भरी गई। बाद नमाज़ मगरिब अस्ताना हज़रत शेखुल आलम में सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" ने चिरागां किया और सभी जायरीन के लिए दुआ की। उसके बाद कदीम खानकाह में देर रात तक महफ़िल समा कव्वाली होती रही। देश के नामवर कव्वालों ने उर्दू, हिंदी वा फारसी में कलाम सुनाया महफ़िल अपने पूरे शबाब पर थी।
हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज, शाह फारूक अहमद, शाह अनवार अहमद शाह उस्मान अहमद, शाह यक़ीन अहमद, ऐनान मसूद अंसारी, शाह नासिर, शाह गौस अहमद, शाह शारिक अहमद,शाह सईद अहमद, शाह नूर अहमद, शाह फरीद अहमद, शाह इक़बाल अहमद, शाह सरफराज अहमद, सय्यद रूमी, सय्यद रिज़वान उल्लाह, सूफी शाह नोमान अहमद, मोहम्मद शुऐब, खुर्शीद अहमद, मास्टर इलियास शाह रेहान अहमद, शाह तालिब अहमद, शाह साबित अहमद नावेद अहमद, यासिर कलीम, मंसूर अहमद मोहम्मद अफाक रिज़वी समेत तमामी खानवादे मौजूद रहे।
कल सुबह 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे कदीम खानकाह हजरत शेखुल आलम कांफ्रेंस में दो किताबों का रस्मे इजरा किया जायेगा। व बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी। कुछ लोगों को शेखुल आलम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कदीम खानकाह में महफ़िल ए समां होगी शाम 4 बजे शाह मुहम्मद अली आरिफ "सूब्बू मियां" मख़दूम साहब का खिरका शरीफ (पवित्र वस्त्र) को धारण करेंगे। और जायरीन को खिरके की जियारत कराएंगे। लंगर व तबर्रुक शाह आमिर तबरेज के द्वारा लोगों में बाटा जाएगा । उक्त जानकारी मेला कमेटी के सदर शाह उस्मान अहमद ने दी।

Ayodhya News
Urs
Makhdoom Abdul Haq 
Rudaulvi 
Rasme Gagar 
Chiragan
Dargah Sharif


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ