ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगे 13 लाख रुपए ठगे, 4 साल बाद दर्ज कराया मुकदमा

 

Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के सकौली गांव के एक व्यक्ति से पुलिस में भर्ती कराने के नाम 13 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का ये आरोप लखनऊ के वायरलेस विभाग के दरोगा पर लगा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दरअसल सकौली गांव के कामता प्रसाद का आरोप है कि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा मजरे सनौली गांव के रामकुमार यादव 4 साल पहले पुलिस की गाड़ी से उसके घर पहुंचे। गाड़ी में सवार व्यक्ति का परिचय कमाल अख्तर बताया और कहा कि वों लखनऊ में आईजी हैं। तुम्हारे बेटों को पुलिस में भर्ती करवा देंगे। इसके लिए उन्हें 13 लाख रुपए देना होगा। इसके बाद कामता प्रसाद ने कमाल अख्तर को कई बार में 13 लाख रुपए दे दिए। बाद मेंं कामता प्रसाद के बेटे पवन व राजकुमार को कमाल ने लखनऊ बुलाकर उन्हें मेडिकल तथा जॉइनिंग लेटर दे दिया और बताया कि कुछ दिनों में ही प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। कई महीनों तक प्रशिक्षण ना होने पर उन्हें पता चला कि कमाल व रामकुमार ने फर्जी लेटर देकर ठगी की है। रामकुमार के मुताबिक इस बीच उन्हें पता चला कि कमाल अख्तर आईजी नहीं बल्कि लखनऊ में वायरलेस विभाग में दरोगा के पद पर कार्य कर रहे हैं। रामकुमार ने अपना पैसा वापस करने का दबाव बनाया, तो कमाल अख्तर द्वारा उन्हे फर्जी चेक दे दी गई। जिसका भुगतान आज तक नहीं हो सका। स्थानीय पुलिस ने कामता प्रसाद की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

Barabanki News
lakh
rupees
cheated 
police 
recruitment
case filed



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ