Barabanki News... प्रदेश की जनता योगी सरकार के कुशासन से त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार की नाकामियों से पर्दा उठाने के लिए और सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अगुवाई में जनपद से हजारों कांग्रेस जन राजधानी पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे और सोई सरकार से जवाब मांगेंगे।
उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह विधानसभा का घेराव बिजली कंपनियों के निजीकरण की साजिश, किसने की समस्याओं, युवाओं की समस्याओं प्रदेश की बहाली, प्रदेश की कानूनी व्यवस्था आदि समस्याओं को लेकर होगा, क्योंकि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ धार्मिक तुष्टिकरण की नीति अपना रही है प्रदेश की हर समस्या का जवाब योगी सरकार के पास बस हिंदू मुसलमान है इनके द्वारा आए दिन कोई ना कोई धार्मिक उन्माद फैलाने वाला एजेंडा तैयार किया जाता है, ताकि सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डाल सके भाजपा सरकार द्वारा चंद्र गुजराती कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली कंपनियों का निजीकरण तब किया जा रहा है। जब आगरा और ग्रेटर नोएडा में बिजली का निजीकरण असफल साबित हो चुका है भाजपा सरकार के कुशल एवं तानाशाही के खिलाफ हम सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे और प्रदेश की गूंगी बहरी डबल इंजन की सरकार को जनता की आवाज को सुनने के लिए मजबूर करेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आदर्श पटेल ने प्रदेश की जन विरोधी भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूल के बच्चों को कड़ाके की ठंडक में जूते मोजे स्वेटर नहीं मिल मिल रहे हैं पूरे प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है नौजवान डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहा है कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध पर जोर से करेगी।
प्रेस वार्ता के समापन के अवसर पर 18 दिसंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव का पोस्टर भी जारी किया गया। इस दौरान मोहम्मद इरफान कुरैशी, राम हरक रावत अजीत वर्मा, प्रशांत सिंह मोहम्मद जीशान मोहम्मद अजहर एडवोकेट प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव आदर्श पटेल, मीडिया प्रभारी सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा फोटो वाला, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष दिलशाद वारसी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष विजयपाल गौतम, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोनू मुख्य रूप से मौजूद थे।
Barabanki News
congressmen
district
surround
assembly

0 टिप्पणियाँ