ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: परिवार में सब था ठीक, अचानक आने लगे फोन और हो गए होश फाक्ता, साइबर क्राइम का ये तरीका देखकर उड़ जाएंगे होश

 

Barabanki News... जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में साइबर का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप के होश फाक्ता हो जाएंगे। यहां साइबर अपराधियों ने एक युवक की पत्नी की दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी फोटो पर अश्लील गाना लगाकर उसकी रील अपलोड कर दी। इसकी वजह से पूरा परिवार की बदनामी हो रही है और वो सदमे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। 


आपको बता दें कि साइबर जागरूकत के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। लगातार सेमिनार, वेबिनार के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन किसी ना किसी तरीके और जाने अनजाने में वो इसका शिकार हो ही जाते हैं। ताजा मामला जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के एक परिवार में सब कुछ सही चल रहा था। अचानक जान-पहचान और रिश्तेदारों के फोन आना शुरू हो गए। पता चला कि युवक की पत्नी की दो फर्जी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी फोटो पर अश्लील गाना प्रसारित किया जा रहा है। पूरे परिवार के होश उड़ गए, ऐसे में युवक ने साइबर थाना पुलिस को सब कुछ बताया कि उसने इंस्टाग्राम की दो आईडी पर अपनी पत्नी की फोटो देखी है। दोनों आईडी अलग अलग नाम से संचालित हैं। इनमें पोस्ट करने के बाद पोस्ट को शेयर भी किया जा रहा है। जिससे युवक उसकी पत्नी और पूरे परिवार बदनामी से सदमे में चला गया है। युवक ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ