ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सट्टी के पटरी दुकानदारों को क्यों करना पड़ा प्रदर्शन? पूर्व विधायक ने क्या दिया आश्वासन

 

सट्टी में पटरी दुकानदारों को पुलिस ने रोका 

 अधिकारियों के साथ पटरी दुकानदारों ने किया प्रदर्शन 

पूर्व विधायक को दिया ज्ञापन, दुकान लगाने का मिला आश्वासन 

Barabanki News... आंदोलनकारी अधिवक्ता एवं पूर्व महामंत्री रितेश कुमार मिश्र सहित पटरी दुकानदारों ने साप्ताहिक सट्टी बाजार को पूर्व की भांति संपूर्ण रूप से लगवाए जाने के लिए शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहा। पीड़ित पट्टीदार दुकानदारों ने घंटाघर से धनोखर बाया लाइया मंडी से मुंशीगंज होते हुए मेनरोड अस्पताल गेट पहुंचे ही थे तभी पूर्व शरद अवस्थी ने पहुंचकर याचना पत्र लिया व जिलाधिकारी से बातकर आश्वासन दिया कि दुकान जा कर लगाएं। 

 ज्ञात हो कि शुक्रवार को सदियों से गरीबों के हितों में शहर में लगायी जाने वाली सप्ताहिक सट्टी बाजार को पुलिस प्रशासन ने फिर लगने से रोका। जिसपर सारे तमाम पटरी दुकानदारों ने वकील रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर रैली निकली, जो घंटाघर से धनोखर वाया लाइया मंडी से मुंशीगंज होते हुए मेनरोड अस्पताल गेट पहुंची। तभी वहां पूर्व विधायक शरद अवस्थी वहां पहुंचे। 

 पटरी दुकानदारों का प्रतिनिधित्व कर रहे रितेश ने शरद अवस्थी से बताया कि सभी वर्ग व धर्म के लोग अमीर-गरीब वस्त्र, फुटवियर, घरेलू सामान आदि खरीदते हैं, जो सस्ते दामों पर मिलते हैं। जिसको साजिशन कुछ लोग सट्टी बाजार को हटाने का प्रयास कर रहे हैं तथा इससे पूर्व सन् 2017 में भी सट्टी बाजार को हटाने का भी प्रयास किया गया था। जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार पुनः पूर्व की भाँति लगवाये जाने का आदेश 21 जुलाई 2017 को पारित किया गया था। यह भी आश्वासन दिया गया था यदि सट्टी बाजार में लगा रहे पट्टीदार दुकानदारों के साथ कोई इंसाफी नही की जायेगी। सभी पट्टीदार दुकानदारों को दुकान लगाने में कोई बाधा उत्पन्न नही होगी। लेकिन वर्तमान में प्रशासन द्वारा कुछ व्यक्तियों के दबाव में आकर सटटी बाजार कुछ स्थान तक लगवाया जा रहा था तथा कुछ सट्टी बाजार के पटटीदारों को बार बार वहां से हटाये जाने का दबाव बनाया जा रहा है।
जिसके कारण लगभग 3 सप्ताह से पट्टीदार दुकानदारो अपना सामान लेकर आते है और दुकान बिना बिक्री किये वापस चले जाते हैं। जिसके कारण उनके रोजी रोटी पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ के महानगर गोल मार्केट, अमीनाबाद, खदरा, आदि जगहो में सप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा है लेकिन किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं है, जबकि उक्त बाजार के शहर के बीचोबीच मे है तो आखिर जिले के सप्ताहिक स‌ट्टीबाजार के पट्टीदार दुकानदारों को क्यो हटाया जा रहा है। इस पर पूर्व विधायक अवस्थी ने पट्टीदार दुकानदारों के दर्द को समझा व रोजी रोटी के संबंध में याचना पत्र लिया व आश्वासन दिया कि आप दुकानदारो के साथ कोई नइंसाफी नहीं होगी। जिलाधिकारी से बैठकर आप की समस्या का शीघ्र निस्तारण करवा दिया जाएगा। 

 ज्ञापन देने मे रितेश कु‌मार मिश्र आन्दोलनकारी अधिवक्ता पूर्व महामंत्री सहित व्यापारी नेता जय गुप्ता एड, रितेश कुमार एड, मो आसिफ एड, शुभम शर्मा, राजेंद्र पांडे उर्फ पुन्नू, नंदू कश्यप, अजय गौतम, दिनेश कश्यप, अनिल सके, सीबू, सूफियान, संतोष गुप्ता,खुर्शीद, शकील,नफीस,बीनू,सहीद अहमद उर्फ अन्ना,सनी,एजाज अहमद, मुईद, मोनू, विनय,फैसल,नसीम,राज कुमार, अकील अहमद, वाजिद अली, मोहम्मद उजेर सिद्दीकी, अफजाल अहमद, सैफ हुसैन, अजय, विजय, उस्मान, राज, ओमी, कलीम आदि सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

Barabanki News
street vendors
protest
assurance 
former 
MLA 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ