ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: UPPSC-2024 प्री परीक्षा के अभ्यर्थीं क्यों कर रहे CM की तारीफ, वीडियो में देखें!

 

 

Barabanki News... प्रयागराज में छात्र-छात्राओं की मांग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के पहल पर छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुचिता व विशिष्टता के दृष्टिगत सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले इस परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन आयोग द्वारा सैद्धान्तिक विचार के बाद, इसे पूर्व की भाँति एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री जी की इस पहल से जनपद के युवाओं में उत्साह है। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। इस निर्णय के लिए प्रतियोगी छात्रों ने सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है।


   

आपको बता दें कि प्रयागराज में कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। आखिरकार UPPSC ने छात्रों की मांगें मानीं। इसके बाद RO\ARO परीक्षा स्थगित कर दी गई। और UPPSC ( प्री) परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने का फैसला किया गया। परीक्षा में लागू नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी हटा ली गई। अब ये परीक्षा वन डे-वन शिफ्ट में होगी। आयोग जल्द इन परीक्षाओं की नई तारीख जारी करेगा। UPPSC-2024 प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में होनी थी। RO\ARO प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होनी थी।

Barabanki News... 
RO\ARO
UPPSC-2024
Exam
Up 
Cm

Yogi AdityaNath

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ