दो बाइक को टक्कर मारने के बाद खड्डे में पलटी कार, तीन की मौत 

 Barabanki News... जिले के लोनीकटरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खैराबीरू गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मारी और फिर खड्ड में पलट गई। 111 पुलिस ने बताया कि इस हादसे में लखनऊ के एक दंपति सहित तीन लोग मारे गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार लखनऊ के हरदोईया निवासी पवन वर्मा (39) और उनकी पत्नी सीमा वर्मा (35) सूखी नहर में गिर गए। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार (48) खड्ड में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुट गए।
स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत के बाद पवन वर्मा और उनकी पत्नी को नहर से बाहर निकाला लेकिन पवन और सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल सीमा वर्मा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भेजा गयाए लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पवन वर्मा अपनी पत्नी के साथ लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गुरुदत्तखेड़ा गांव में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने आए थे। वह लौटते समय इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। सुरेश कुमार भी उनके साथ मोटरसाइकिल पर थे और वह पवन के रिश्तेदार थे।

 हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और फरार कार सवारों को जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

 

टक्कर के बाद ट्रक में फंसी बाइक कई किमी खिंचती रही, दो की मौत 


 लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बुधवार भोर ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार एक किशोर और दो युवकों में से किशोर और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। 

 कोतवाली हैदरगढ़ के शिवराजपुर के हरिओम श्रीवास्तव उर्फ छोटू (17), विनय रावत (19) व गांव के दामाद श्यामू एक बाइक से लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। थाना लोनीकटरा के छबील चौकी के पास ईंट लादकर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। जिससे इसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में हरिओम और विनय की मौत हो गई। एसओ दौमित्रसेन रावत ने बताया ट्रक को कब्जे लिया गया है। श्यामू का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 Barabanki News
Wednesday 
accidents
killed 
heart wrenching 
road accidents