Barabanki News... साइबर ठग लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाया ही करते हैं। वो इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिससे कोई भी शख्स आसानी से उनका शिकार हो सके। इस बार लोगों को चूना लगाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स ने योगी सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा को अपनी ढाल बनाया। उन्होंने उनके नाम से सोशल मीडिया की फेक आईडी बनाई और फिर उनके करीबीयों को ठगना शुरू कर दिया। मामला प्राकश में आने के बाद पुलिस जांच में लगी है। वहीं मंत्री लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो साइबर ठगों से सावधान रहें। 

आपको बता दें कि ऑनलाइन के इस दौर में साइबर ठगों के निशाने पर हर कोई है। कोई भी इऩका शिकार हो सकता है और साइबर ठग किसी को भी अपनी ढाल बनाकर ठगी कर सकते हैं। बड़े और नामचीन लोगों के नाम पर उनके लिए ठगी काफी आसान होती है। यही वजह है कि नामचीन और मशहूर लोगों के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ताजा मामला योगी सरकार में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का है। बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा से विधायक सतीश चंद्र शर्मा के नाम से जालसाजों ने फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद साइबर ठगों ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की फर्जी आईडी से लोगों को मैसेज भेजकर रूपयों की मांग की। मामला राज्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि वह लोग इस फर्जीवाड़े से सावधान रहें। वहीं राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने साइबर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को निर्देशित किया है। राज्यमंत्री की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Barabanki News
cyber crime
Trick 
cyber thugs
duped 
acquaintances 
fake ID 
minister