Lucknow News... उ प्र परिवहन निगम बसों के बेहतर व नियमित संचालन हेतु चालकों की कमियों को शीघ्र ही पूरा किया जायेगा। इसके लिए 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर, तक परिवहन निगम विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले के आयोजन के माध्यम से संविदा चालकों की भर्ती करेगा। 28 नवम्बर को नोयडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 02 दिसम्बर को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या एवं वाराणसी में, 06 दिसम्बर को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़ में, 10 दिसम्बर को सहारानपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा एवं प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से आगामी माह तक 7188 चालक संविदा के आधार पर परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में (अनुबंधित बसों सहित) रखे जायेगे। महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के लिए परिवहन निगम द्वारा 7000 बसों का संचालन किया जाना है। बसों के समुचित संचालन हेतु चालकों की आवश्यकता को देखते हुए रोजगार मेलों के माध्यम से परिवहन निगम भर्ती करेगा।
Lucknow News
Upsrtc
Transport department
recruit
contract
drivers

0 टिप्पणियाँ