Barabanki News... यातायात माह में ट्रैफिकों नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस जरा भी ढील नहीं दे रही है और तुरंत कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाला चाहे जो हो, चाहे जितना रुतबेदार हो या किसी विभाग या किसी पद पर हो उस पर कार्रवाई तय है। सख्ती का आलम ये है कि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई की जद से पुलिसकर्मी भी नहीं बच पा रहे हैं। दरअसल “यातायात माह नवम्बर एवं यातायात जागरूकता अभियान” के दृष्टिगत जनपद में विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई हजार लोगों का चलान काटा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पटेल तिराहा पर बुधवार को भी विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वैध ड्राइविंग लाइसेन्स,बिना बीमा के वाहन/ प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना हेलमेट के वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को आवश्यक निर्देश देते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी को भी बख्शा नहीं गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वाले पुलिसकर्मियों का भी चालान किया।
ट्रैफिक पुलिस यातायात माह में जिस मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। उससे स्पष्ट है कि वो किसी को बख्शने के मूड में नहीं है। कार्रवाई के साथ ट्रैफिक पुलिस जागरुकता अभियान भी चला रही है, ताकि आम लोगों को यातायात नियमों का महत्व बताकर उन्हें जागरूक किया जा सके। इसी के तहत बुधवार को प्रभारी यातायात रामयतन ने टीम के साथ अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कालेज के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
111
“यातायात माह नवम्बर एवं यातायात जागरूकता अभियान” में बाराबंकी मिरर आप सबसे अपील करता है कि आप भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता आपकी सुरक्षा के लिए है। ये सिर्फ पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। आप भी इसमें पूरा सहयोग दें, ताकि एक बेहतर समाज की स्थापना हो सके।
Barabanki News
Traffic police
ready
traffic month
policemen
rules


0 टिप्पणियाँ