आपको बता दें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कुरेलवा गांव के ओमकार से दौ माह पूर्व सतीपुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के ईंटगांव के वकील ने किसी बहाने से उसकी बाइक मांगी। जान पहचान होने के नाते उसने उसे भरोसे पर गाड़ी दे दी। इसके बाद उसने गाड़ी वापस नहीं की। कई दिन गुजरने के बाद जब उसे गाड़ी वापस नहीं मिली, तो उसने बीते 21 अक्टूबर को लालपुर करौता चौकी पर तहरीर दी। पुलिस को तहरीर देने के दो हफ्ते के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित काफी हैरान व परेशान हैं। उक्त मामले में पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Barabanki News
pretext
two months
young man
wandering
door to door

0 टिप्पणियाँ