करियर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन के कार्यशाला
छात्रों को बताए गए सफलता गुर
तनाव प्रबंधन के भी दिए गए टिप्स
Barabanki News... देवा ब्लॉक के मित्तई के राजकीय हाई स्कूल में जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रधानाध्यापिका दीपमाला वर्मा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय में कैरियर गाइडेंस प्रोगाम "पंख पोर्टल तथा करियर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम" के अंतर्गत विशेषज्ञ के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक कुर्सी रोड के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह वह उनके साथ ही पॉलिटेक्निक के विभिन्न विभागों विभागों के प्रवक्ता अमित मिश्रा (प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), पंखुड़ी किशोर (प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), लीना चौधरी (प्रवक्ता कंप्यूटर इंजीनियरिंग) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया गया व इसी क्रम में प्रधानाध्यापिका दीपमाला वर्मा ने बुके देकर प्रधानाचार्य एकेसिंह जी का स्वागत किया व विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं आरती चौधरी, अनीता रावत और सालोनी अरोड़ा ने क्रमशः पंखुड़ी किशोर, लीना चौधरी व अमित मिश्रा को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्रधानाध्यापिका दीपमाला वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए करियर गाइडेंस प्रोगाम के अंतर्गत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों यथा करियर क्लब, करियर हब, पंख पोर्टल, करियर कार्ड्स, शिक्षक अभिभावक संघ बैठकों के साथ साथ करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत, करियर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम के विषय में चर्चा कर अतिथियों को अवगत कराया। तत्पश्चात प्रवक्ता अमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व होने वाले तनाव व उसके प्रबंधन पर चर्चा की इसके साथ ही परीक्षोपरांत उच्च शिक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न क्षेत्रों यथा पॉलिटेक्निक आईटीआई में प्रवेश पर भी चर्चा की।
इसके पश्चात पंखुड़ी किशोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन को संपूर्ण जीवन का श्रेष्ठतम कल बताया और इस श्रेष्ठतम और स्वर्णिम काल का भरपूर आनंद लेते हुए तनाव रहित होकर भविष्य के लिए तैयार होने की बात कही। श्रीमती पंखुड़ी किशोर ने विद्यार्थियों को बताया कि आप तनाव रहित होकर ही अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर सकते हैं। पंखुड़ी के बाद प्रवक्ता लीना चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और तालियां बजाकर गतिविधि कराई और बताया कि तालियां बजाने का अर्थ है खुश होना और खुशी प्रसारित करना और खुश होने से ही तनाव दूर रहता है।
इसी के साथ लीना ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी फॉर्म शुद्धता से भरने के बारे में भी चर्चा की जिससे परीक्षोपरांत प्राप्त प्रमाण पत्रों को लेकर तनाव का प्रबंध किया जा सके। अतिथि प्रवक्ताओं के उपरांत विशेषज्ञ अशोक कुमार सिंह जी ने कार्यशाला को संबोधित किया और विद्यार्थियों को समझाया कि सदैव नकारात्मक ऊर्जा वाले व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए, उन्होंने बताया कि किस प्रकार नकारात्मक ऊर्जा वाला व्यक्ति आपकी कार्य क्षमताओं को प्रभावित करता है और आपकी सोच को भी नकारात्मक कर देता है। इसी के साथ उन्होंने भविष्य में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की भी चर्चा की । इसी क्रम में करियर गाइडेंस कार्यक्रम पंख पोर्टल के अंतर्गत विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ बैठक में उपस्थित समस्त अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कुर्सी रोड और उनकी टीम द्वारा अभिभावकों से उनके करियर से संबंधित जानकारी लेते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से उनके "करियर चुनाव के दूसरे चरण में पसंद के करियर और उससे संबंधित विषय जिनका अध्ययन करना है और चुने हुए करियर को पाने के लिए आपकी योजना क्या है का" अंकन अपनी पंख डायरी पर किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने स्मृति चिन्ह के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य को एक पौधा भेंट किया ।
Barabanki News
Tips
stay
stress
students in the
workshop

0 टिप्पणियाँ