Barabanki News... बाराबंकी पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को चकमा देकर उऩसे टप्पेबाजी करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं बिहार की हैं। इऩ के पास से नगदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के दशहराबाग की रेशमा पत्नी नबी अहमद द्वारा तहरीर दी गई थी कि वह अपने पति के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी। तभी नाका सतरिख चौराहे के पास दो अज्ञात महिलाओं द्वारा उसके चेहरे को अपने पल्लू से ढ़क दिया गया और धक्का-मुक्की कर के उनका पर्स लेकर ई-रिक्शा से उतर गई। रेशमा के पर्स में 5000 रुपये नकद व मोबाइल फोन था। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण किया गया और बिहार के आरा जिले के चनवा गांव की अमीसा देवी पत्नी निरहुआ खरवार और बिहार के बक्सर जिले के शांति नगर बस स्टैंड की पिंकी पुत्री स्व0 अजय निवासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तागण के कब्जे से शत प्रतिशत बरामदगी (5000/- रुपये नकद व मोबाइल फोन) की गई। 

गिरफ्तार अभियुक्तागण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैण्ड, ऑटो, रिक्शा आदि पर अधिकतर महिलाओं को चकमा देकर इस प्रकार की टप्पेबाजी की घटनाएं कारित करती हैं।
Barabanki News
assaulted 
women 
bus stand
auto
rickshaw 
arrested
women 
Bihar