ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हाई वे पर ई-रिक्शा ले जाने वालों की अब खैर नहीं, डीएम ने दिया सख्त आदेश

 

ब्लैक स्पॉट्स पर एक्सीडेंट रोकने के लिए उठाएं प्रभावी कदम-डीएम 

 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश 

Barabanki News... कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले के ब्लैक स्पॉट्स वाले स्थानों पर एक्सीडेंट रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाये जाएं। यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए। हाइवे पर ई-रिक्शा से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिये को हाइवे पर चलने से रोका जाए। सभी ई-रिक्शा चालकों को सूचित कर दिया जाए कि वह हाइवे पर ई-रिक्शा न चलायें। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स वाले स्थान असेनी मोड़, दारापुर मोड़, कोटवा मोड़, लक्षबर बजहा मोड़, रसौली मोड़, बिंदौरा मोड़, किसान पथ पर बबुरिहा मोड़ आदि स्थानों पर अक्सर सड़क दुर्घनाएं होती रहती हैं, इन स्थानों पर दुर्घनाएं रोकने के लिये सम्बंधित विभाग के अधिकारी प्रभावी कदम उठाए जिससे दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके। इसके अलावा कस्बों व प्रमुख चौराहों पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा/ वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने गत माह की बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किये जाने की स्थिति तथा गत बैठक में लिए गए निर्णयों के सापेक्ष कृत कार्यवाही की भी समीक्षा की। जनपद की सड़क दुर्घटनाओं की अद्यावधिक स्थित व जनपद की सीमांतर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए तीन या तीन से अधिक मृत्यु वाली सड़क दुर्घटनाओं की जांच संयुक्त रूप से समस्त स्टेक होल्डर विभागों के नामित प्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित प्रारूप पर करते हुए आख्या प्रस्तुत करने को कहा। सड़कों पर मोड़ वाले स्थानों से अवैध अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा, एआरटीओ अंकिता शुक्ला, सीओ सिटी सुमीत मौजूद रहे।

प्रवर्तन कार्यों की भी की समीक्षा
कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवर्तन कार्यो की समीक्षा की। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से विभागवार सभी बिंदुओं पर फीडबैक लिया और सम्बंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जाकर अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करने वाले भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाए एवं उनके द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जाए। इसके अलावा नमूने संग्रहित करने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे। सभी संग्रहित नमूनों को समय से लैब में टेस्टिंग के लिये निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए भेजे, और जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही भी करें। अधिकारी इस बात का ध्यान रखे कि बिना लाइसेंस के यदि कोई औषधि की दुकान चला रहा है तो उसपर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Barabanki News
e-rickshaw 
highway
no longer
good shape
 DM 
strict orders

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ