ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Admition Alert: जामिया में प्रवेश की राह देख रहे छात्रों के लिए ये खबर है खास!

 

Lucknow News... जामिया मिल्लिया इस्लामिय में एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश फार्म डाक के साथ ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है। 

 जामिया की वित्रप्ति के अनुसार दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हिंदी अथवा अंग्रेजी माध्यम से एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कोर्स में प्रवेश पूरे वर्ष खुले रहते हैं। प्रवेश फॉर्म और विस्तृत विवरणिका मानद निदेशक, उर्दू पत्राचार पाठ्यक्रम, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली-110025 के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए 24x12 सेमी का लिफाफा स्व-पता लिखकर भेजा जाना चाहिए और उस लिफाफे पर 10/- रुपये का डाक टिकट लगा होना चाहिए। प्रवेश फॉर्म जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है जिसका पता इस प्रकार है : https://jmi.ac.in/upload/menuupload/uccform.pdf 

 पाठ्यक्रम की फीस निम्नानुसार है: नामांकन शुल्क (भारत में ) 500 रुपये, विदेशियों के लिए (सार्क देश) 20 यूएस डॉलर और अन्य देशों के लिए 50 यूएस ढॉलर है। एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स के लिए कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है।

Lucknow News
jamia milia islamia 
Urdu language course

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ