Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर तहसली के किन्तूर गांव की एक 8 साल की बच्ची ने कुरान-ए-पाक मुकम्मल करके रिकार्ड बना दिया है। 8 साल की बच्ची की मेहनत की हर तरफ तारीफ हौ रही है और लोग उसे दुआएं दे रहे हैं। साथ ही इस बच्ची की तरह तालीम को फैलाने की अपील कर रहे हैं। किन्तूर गांव के जमील मिस्त्री की महज आठ साल की पुत्री तस्मिया फातिमा ने शुक्रवार को कुरान-ए-पाक का पाठ मुकम्मल कर इतिहास रच दिया। कुरान के सभी तीस पारों (अध्याय) को उच्चारण सहित पूरा कराने में उनके उस्ताद हाफिज जी का सबसे बड़ा योगदान रहा। कुरान का पाठ पूरा करने पर कस्बा किंतूर में हाजी मोहम्मद शमी के आवास पर दुआ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें तस्मिया फातिमा को फूलों का हार पहनाकर बड़े पापा मो.तकी कुरेशी व परिवार के अन्य सदस्यों ने दुआओं से नवाजा। इस दौरान मो.तकी कुरैशी ने कहा कि कुरान हमें सच बोलने मजलूम की हिमायत करने और सब्र और शुक्र करने की तालीम देता है। लोगों को बुराई से रोकना और भलाई के कामों की तरफ बुलाना अहले इमान पर फर्ज है। उन्होंने तस्मिया फातिमा को दुआओं से नवाजा साथ ही बच्ची से अल्लाह और रसूल के रास्ते पर चलने की बात बताई। आपको बता दे तस्मिया फातिमा के पिता जमील मिस्त्री आटोसेल्स का काम करते हैं।
Barabanki News
girl
completed
Quran


0 टिप्पणियाँ