Barabanki News... जिले की असंद्र पुलिस ने गुण्डा एक्ट में दोषी पाते हुए 01 अभियुक्त को 06 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। असंद्रा पुलिस ने अभियुक्त को जिला बदर का नोटिस तामील कराकर मुनादी करा दी है।
आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में गुण्डा व अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है एवं गुण्डा एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित जिला बदर आदेश के क्रम में कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में असन्द्रा पुलिस द्वारा रतौली गांव के अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र स्व0 रामलाल मिश्रा को वाद संख्या 214/2024 में जिला मजिस्ट्रेट बद्वारा गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जनपद से 06 माह के लिए जिलाबदर का आदेश पारित किया गया था। असन्द्रा पुलिस द्वारा शुक्रवार को अभियुक्त को जिला बदर का नोटिस तामील कराकर मुनादी कराई गई तथा अभियुक्त चन्द्रशेखर उपरोक्त को जनपद की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए निष्काषित किया गया।
Barabanki News
Criminal
zila Badar
Police
Action

0 टिप्पणियाँ