ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ट्रांसफार्मर का सामान और तेल ही चोरी कर ले गए चोर

 

Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में चोरी का एक अजब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने बिजली के ट्रांस्फार्मर के अंदर के सामान और उसमें भरे तेल पर ही हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों नें पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में बीती रात चोरों ने बिजली के ट्रांस्फार्मर धावा बोला। चोर ट्रांस्फार्मर के अंदर का सामान, कीमती उपकरण और तेल चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों ने जब सामन बाहर बिखरा पड़ा देखा, तो दंग रह गए। ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच शुरू की। एसडीओ कुर्सी सर्वेश पाल ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल और कुछ पार्ट्स की चोरी हूई है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गयी है। गांव की बिजली बाधित न हो इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी।

Barabanki News 
Thieves 
stole 
transformer
accessories
oil

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ