Barabanki News... नगर के ओबरी फीडर पर रविवार को आवश्यक अनुरक्षण एवं जर्जर बसबार कंडक्टर को बदलने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक ओबरी फीडर से सप्लाई होने वालों क्षेत्रों में रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजेगा तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने इन क्षेत्र के लोगों से सहयोग और धैर्य की अपील की है।
उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड प्रथम ने बताया है कि 17 नवंबर, रविवार को विद्युत उपकेंद्र ओबरी ओल्ड पर स्थापित पावर परिवर्तको के अति आवश्यक अनुरक्षण एवं जर्जर बसबार कंडक्टर बदलकर नए कंडक्टर व नए आइसोलेटर सेट स्थापित किए का कार्य किए जाने के चलते समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक उपकेंद्र से पोषित समस्त क्षेत्र नहर कॉलोनी, मोहन नगर, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, डीएम कंपाउंड कलेक्ट्रेट, आवास विकास, लक्ष्मणपुरी, लखपेड़ाबाग, धनोखर, रसूलपुर, बेगमगंज, कानून गोयन, सिविल लाइन, रफी नगर, बाल्मीकि नगर, आनंद भवन स्कूल के पास का एरिया, माल गोदाम रोड इत्यादि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अनुरोध है कि उक्त अवधि में यदि विद्युत की अत्यंत आवश्यकता है, तो उसके लिए अल्टरनेट व्यवस्था करने का कष्ट करें।
Barabanki News
power cut
city
several hours

0 टिप्पणियाँ