ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुलिस की मुस्तैदी नाकाम हुई साजिश, झूठी तहरीर देकर क्या कराना चाहती थी महिला?

 

Barabanki  News... जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला द्वारा मन्दिर के सामने बैठकर शराब पीने और मांस खाने की दर्ज कराई गई शिकायत पुलिस की जांच में झूठी साबित हुई है। हालांकि मारपीट के मामले में उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की गई है। उक्त महिला ने इसके लिए अपे पक्ष में समर्थन हासिल करने के लिए एक वीडियो बनाकर भी वायरल किया था।


   


अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि वादिनी द्वारा तहरीर दी गई थी कि सोमवार को समय लगभग 19.30 बजे देवा के मुजीब पुत्र गुलामपिल्लू पुत्र निशार और जुनैद पुत्र व 02 अज्ञात व्यक्तियों ने वादिनी से शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट कर कपड़े फाड़ दिये। इस संबंध में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि देवा कस्बे के वाले मो फैयाज से वादिनी के मित्रवत सम्बन्ध हैं। मो फैयाज का विवाद नामजद अभियुक्त मुजीब एवं पिल्लू से पूर्व से चल रहा है। जुनैद, पिल्लू का साथी है। जुनैद, वादिनी के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रहता है। वादिनी और मो फैयाज, सोमवार को शाम के वक्त जुनैद (अभियुक्त पक्ष) के घर गये, जहां जुनैद की पत्नी मिली। वादिनी एवं फैयाज ने जुनैद की पत्नी से पूछा कि पिल्लू कहां है, इस पर उसने अनभिज्ञता जाहिर की, जिसको लेकर वादिनी एवं फैयाज का जुनैद की पत्नी के साथ वाद-विवाद हो गया। वाद-विवाद होता देख जुनैद की पत्नी के समर्थन में मो जुनैद, मुजीब, पिल्लू भी वहां आ गये, जिन्होंने वादिनी के साथ मारपीट की। जांच में वादिनी द्वारा अभिकथित किये गये तथ्य कि उसके घर के परिसर में ही बनाये गये मन्दिर के सामने अभियुक्तगण द्वारा शराब पिया जाता है एवं मांस खाया जाता है की बात असत्य पाई गयी है। नामजद तीनों अभियुक्तों मो जुनैद, मुजीब, पिल्लू को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। 

 फिलहाल पुलिस की जांच में मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है, लेकिन उक्त महिला द्वारा पुलिस को दी गई झूठी सूचना पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है। ये भी चर्चा हो रही है कि कहीं महिला का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना तो नहीं था।

Barabanki  News
police's 
vigilance 
foiled 
conspiracy
woman 
false complaint

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ