Barabanki News... नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में लूट की कोशिश का पुलिस ने तीन घंटों के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लूट की ये नाकाम कोशिश कनाडा में रह रही अपनी गर्ल फ्रैंड को गिफ्ट देने के लिए की थी।
आपको बता दें कि नगर कोतवाली के इंदिरा मार्केट स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में सोमवार सुबह जब बैंक खुला, तो बैंक के ताले टूटे पड़े थे और बैंक में काफी तोड़फोड़ मिली थी। बैंक कर्मियों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और आरोपियों के पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया था। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के 10 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद वो आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रहे और महज तीन घंटों के अंदर नगर कोतवाली क्षेत्र के आरोपी शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि शाहिद की तीन गर्ल फ्रैंड हैं। उसने कनाडा में रह रही अपनी गर्ल फ्रैंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए ये बैंक में लूट की साजिश रची थी। वौ बैंक की कई दिनों से रेकी कर रहा था। बैंक में कई दिनों की छुट्टी के चलते उसने रविवार की रात वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। उसने बैंक में ग्राइंटर की मदद से ताला काटने की कोशिश की थी।
Barabanki
Barabanki News
attempted robbery
unsuccessfully
caught in 3 hours
hatched
Canadian girlfriend.

0 टिप्पणियाँ