ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बारात से पहले पहुंच गई पहली पत्नी, नहीं पहुंचा दूल्हा, फिर जो हुआ सबके उड़े होश

 

Barabanki News...जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहीम शादी की तैयारी पूरी थी लेकिन बारात नहीं पहुंची। कहा जा रहा है कि दूल्हे की पहले शादी हो चुकी थी और उसने दूसरी शादी के लिए अपना नाम और पता बदला है। 


  पूरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा स्थित एसपी मैरिज लॉन का है। यहां रविवार को चंदवारा निवासी रामकुमार की पुत्री की बारात आनी थी। बारात की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। इससे पहले बारात आए वहां दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सुमित्रा वर्मा का आरोप है कि आदर्श नगर जनपद सीतापुर के सचिन कुमार के साथ उसकी शादी 27 जनवरी 2019 को ही हो चुकी है। इसके बाद से लगातार दहेज के लिए उसका पति व परिजन परेशान करते थे। जिसका लेकर न्यायालय में मामला भी विचारधीन है। सचिन अपना व अपने पिता का नाम बदलकर दूसरी शादी कर रहा है। 1

 यह बात सुनते ही बेटी के पिता के पांव के नीचे मानव जमीन ही खिसक गई। बारात की खुशी के माहौल में गम में तब्दील हो गईंं। मैरिज लाइन में अफरा तफरी माहौल बन गया। वही दूल्हे की पहली पत्नी ने कहा कि उसका पति नाम व पता बदलकर दूसरी शादी कर रहा है। बरात आने के बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा। यदि उसका पति ही दूल्हा है तो शादी नहीं होगी और यदि कोई दूसरा लड़का है तो आप लोग आराम से शादी करिए। 

 संपूर्ण घटनाक्रम की भनक शायद दूल्हे व उसके परिजनों को लग गई थी। जिसके बाद काफी देर बीत जाने तक बारात मैरिज लॉन नहीं पहुंची। जिस पर बेटी को आशीर्वाद देने जमाती भी दबे पांव वापस चले गए। 

बाराबंकी के एसपी मैरिज लॉन में उसे वक्त शादी की खुशियां काम में तब्दील हो गई जब बारात आने के ठीक पहले दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक की पहली पत्नी सुमित्रा वर्मा ने 112 डायल का पुलिस को भी बुला लिया । पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नाम व पिता नाम व पता बदलकर दूसरी शादी कर रहा है

Barabanki News
first wife
arrived 
wedding
procession
groom 
arrive
stunned

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ