Barabanki News... जिले के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि थमने का नाम नहीं ले रही थी। आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक 5 घर जलकर खाक हो गए। आग से पांच घरों में लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव के मजरे उदयमऊ में बीती रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने 5 घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग का रौद्र रूप देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। हंगामे और अफरातफरी के माहौल में ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जबतक 5 घरों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। भीषण आग से राम कैलाश, देसई, लल्ला और रामदीन के घर का पूरा अनाज, कपड़े और रुपये समेत पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। आग के कारणों का पता चला नहीं है। आग से पीड़ित परिवारों को इस घटना से बड़ा सदमा लगा है। उनके सामने जीवनयापन की समस्या खड़ी हो गई है। गांव के लोगों ने आग से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का ये भी कहना है कि अगर मौके पर जल्दी फायर बिग्रेड पहुंच जाती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Barabanki News
fire
stopping
destroyed
houses

0 टिप्पणियाँ