ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP News: RTO दफ्तर पर पत्रकारों के साथ इन लोगों के लिए बनेंगे विशेष काउंटर

 

वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं के लिए अलग से बनेंगे काउन्टर-दयाशंकर सिंह 111 Lucknow News... संभागीय/उपसंभागीय परिवहन कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों/सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं को सुविधा हेतु पृथक से काउन्टर बनाये जायेंगे। यह जानकारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी है। 111 उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग का कार्यालय प्रत्यक्ष रूप से आमजन मानस से जुड़ा हुआ है। हमारे यहां ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के फिटनेस, पंजीयन एवं अन्य वाहन संबंधी कार्यों का निष्पादन प्रतिदिन होता है। ऐसे में परिवहन विभाग के कार्यालयों में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, सैनिकों, महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसी के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। 111 मंत्री ने बताया कि परिवहन कार्यालयों में प्रत्येक कार्य के लिए अलग काउन्टर बने हुए हैं, जिन पर आवेदक अपने कार्यों को कराते हैं। आवेदको की संख्या अधिक होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों एवं महिलाओं को अपने कार्य कराने में असुविधा हो रही थी। अब अलग से काउन्टर बन जाने से इन सभी को काफी सुविधा होगी। डीएल, वाहन फिटनेस इत्यादि संबंधी कार्य आसानी से हो सकेंगे। Lucknow News Special counters journalists RTO office

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ