ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: छोटे बच्चों ने दिया बड़ा सबक, अपने जेब खर्च से बांट दिए हेलमेट

 

Barabanki News... जिले में यातायात माह एवं यातायात जागरूकता अभियान”के दृष्टिगत एक स्कूल के बच्चों ने उन लोगों को बड़ा सबक दिया, जो ड्राइविंग करते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। स्कूल के बच्चों ने इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए। चौकाने वाली बात ये है कि लोगों में बांटे गए हेलमेट इन बच्चों ने अपने जेब खर्च को बचाकर खरीदे थे।
“यातायात माह नवम्बर 2024” के दृष्टिगत यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल तिराहे पर अरुणोदय पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने हेलमेट वितरण कार्यक्रम’ के दौरान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को हेलमेट वितरण किया। बच्चों का यह लक्ष्य था कि अपने जेब खर्च के पैसे बचाकर, जो लोग बिना हेलमेट के चल रहे हैं, उनको हेलमेट बांटी जाए और उनके जीवन रक्षा की जाए। इस तरह अरुणोदय पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने बुधवार को उन लोगों को बड़ी सीख दी, जो लापरवाही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते और बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हैं। 

 इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी तथा यातायात प्रभारी रामयतन यादव आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। तथा अभियान के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग करते हुए बिना हेलमेट वाहन चालकों, ड्रिंक-ड्राइविंग, तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Barabanki News
Small children 
big lesson
distributed 
helmets
pocket money

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ