ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP News: SP कार्यकर्ताओं ने PDA को किया DAP, अखिलेश हुए खुश योगी सरकार पर बोला हमला

 

Barabanki News... रबि फसल बुआई के वक्त DAP और दूसरी खाद की कमी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक चुनावी रैली के दौरान पार्टी के PDA को फार्मूले को शब्दों को इधर-उधर करके DAP का नारा गढ़ दिया। सपा कार्यकर्ताओं की इस रचनात्मकता का पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी तारीफ की है। 

 सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, "भाजपा PDA से इतना डर गयी है कि DAP के अंदर भी उन्हें अक्षरों के हेर-फेर से पीडीए ही दिखता है। रचनात्मक जनता और कार्यकर्ताओं ने इसे समझ लिया है। जनता और कार्यकर्ताओं की इस जागरूकता की जितनी सराहना की जाए कम हैं। जब PDA की सत्ता आएगी... तब ही DAP मिल पाएगी! 

 आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्टंस के मुताबिक इन दिनों यूपी में DAP समेत तमाम खाद की प्रदेश में भारी कमी है। किसानों को खाद ना मिलने से रबि की बुआई में काफी देर हो रही है। किसानों की ये भी शिकायत है कि, जिन दुकानों खाद मिल भी रही है, वहां खाद महंगे दामों दी जा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले भी कई बार यूपी में खाद की कमी को लेकर सरकार पर हमला कर चुके हैं। अब नए नारे के जरिए उन्होंने सरकार का घेराव किया है।

Barabanki News
UP News
SP 
workers 
DAP 
PDA,
Akhilesh Yadav was 
Yogi government

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ